Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : बिजनेस पार्टनर ने दिया धोखा, दो ट्रक और 7 लाख रुपये गबन करने की थाना में शिकायत

Adityapur ( Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर रेलवे कॉलोनी गांधीनगर निवासी और यादव समन्वय समिति के संरक्षक श्रीनिवास यादव को गहरी दोस्ती में धोखा मिला है. उन्हें धोखा देनेवाला कोई और बल्कि उनसे गहरी मित्रता रखने वाले ईंट भट्ठा के मालिक स्वर्गीय हरदेव सिंह के पुत्र चंद्रवंश यादव हैं. श्रीनिवास यादव ने चंद्रवंश पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी कर लेने का आरोप लगाते हुए आदित्यपुर थाना में शिकायत दर्ज कराई है. शिकायत में श्रीनिवास ने बताया है कि उन्होंने साझेदारी में ट्रांसपोर्ट का बिजनेस शुरू किया था. अब व्यापार अलग होने के बाद उनके हिस्से का 2 ट्रक और करीब 7 लाख रुपए चंद्रवंश यादव किसी लालच में नहीं लौटा रहे है. इसे भी पढ़ें : खरसावां">https://lagatar.in/kharsawan-death-of-ailing-para-teacher-due-to-lack-of-treatment-bjp-leader-uday-singhdev-expressed-grief/">खरसावां

: इलाज के अभाव में बीमार पारा शिक्षक की मौत, भाजपा नेता उदय सिंहदेव ने जताया दुख

दोनों परिवारों के बीच थे पारिवारिक संबंध

श्रीनिवास यादव के मुताबिक हरदेव सिंह और उनके बीच पारिवारिक संबंध थे. इसी कारण उन्होंने साझेदारी में ट्रांसपोर्ट का बिजनेस शुरू किया. इसके लिए श्रीनिवास यादव ने भरोसा कर चंद्रवंश यादव के नाम पर ही 2 ट्रक फाइनेंस कराया, जिसकी संख्याओं क्रमशः जेएच 05 बीवाई 7707 और जेएच 05 बीवाई 2426 है. तब चंद्रवंश यादव ने वादा किया था कि वह दोनों ट्रक उन्हें ऋण चुकता होने के बाद वापस कर देगा. लेकिन अब जबकि 20 दिसंबर 2020 को ही ऋण चुकता हो चुका है चंद्रवंश यादव न तो ट्रक ही लौटाया और न ही व्यपार में कमाए गए उनके हिस्से की राशि करीब 7 लाख रुपए वापस नहीं कर रहे हैं. श्रीनिवास यादव ने उनके अमानत में खयानत करने का आरोप लगाते हुए आदित्यपुर थाना और जिले के एसपी आनंद प्रकाश से लिखित शिकायत कर इंसाफ की गुहार लगाई है. इसे भी पढ़ें : नोवामुंडी">https://lagatar.in/adityapur-the-miscreants-took-the-water-meter-open-in-broad-daylight-the-incident-was-captured-in-cctv/">नोवामुंडी

: अखिल झारखंड श्रमिक संघ की बड़ाजामदा व दिरीबुरू पंचायत कमेटी गठित
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही