Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : सोसाइटी की आड़ में सरकारी जमीन की हो रही खरीद बिक्री

Advertisement
Advertisement
Adityapur (Sanjeev Mehta) : गम्हरिया अंचल के भाटिया बस्ती में सरकारी जमीन कब्जाने का खेल जोरों पर है. बताया जा रहा है कि आनंद विहार सहकारी गृह निर्माण समिति भाटिया बस्ती की आड़ में सरकारी जमीन, और नाले के खरीद-बिक्री का धंधा जोर शोर से चल रहा है. हालांकि इसको लेकर सोसायटी के मनसा नायक से जब पूछा गया तो उन्होंने सोसायटी बायलॉज का हवाला देते हुए इसे जायज बताया. उन्होंने कहा कि समिति की ओर से कोई अवैध कब्जा नहीं किया गया है. इसकी जांच के लिए समिति तैयार है. इधर, अंचल कार्यालय इसको लेकर गंभीर है. अंचल कार्यालय की अगर माने तो भाटिया बस्ती में सरकारी जमीन घेरने की सूचना लगातार मिल रही है. सूत्रों के अनुसार समिति को नोटिस भेजने की तैयारी चल रही है. पेपर की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. वहीं सोसायटी के लोगों में इसे लेकर उहापोह की स्थिति बनी हुई है. माना जा रहा है कि सोसाइटी के वैसे लोग जिन्होंने जमीन का एक्सटेंशन किया है, उनकी मुश्किलें बढ़ सकती है. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-eid-miladunnabi-procession-held-in-subdivision-area/">चांडिल

: अनुमंडल क्षेत्र में निकला ईद मिलादुन्नबी का जुलूस
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही