Search

 
 
 

आदित्यपुर : 2024 तक हर घर में नल से जल पहुंचाने का लक्ष्य

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : कोल्हान के तीनों जिले के पांच प्रमंडलों में चल रही जल जीवन मिशन को लेकर मंगलवार को आदित्यपुर स्थित ऑटो क्लस्टर सभागार में समीक्षा बैठक हुई. इस दौरान पेयजल स्वच्छता सचिव डॉ मनीष रंजन, अपर सचिव नेहा अरोड़ा, अभियंता प्रमुख रघुनंदन शर्मा, संयुक्त सचिव पेयजल स्वच्छता विभाग पशु पति नाथ मिश्रा, अपर सचिव राजीव रंजन के साथ जिले के डीसी अरवा राजकमल और डीडीसी प्रवीण कुमार गागराई मौजूद थे. समीक्षा कार्यों की जानकारी देते हुए अभियंता प्रमुख रघुनंदन शर्मा ने बताया कि 15 अगस्त 2019 को इस योजना के तहत राज्य के 47 लाख परिवारों को पाइप लाइन स्कीम के तहत घर-घर जल पहुंचाने की योजना बनी थी, जिसकी कार्ययोजना बनाने में दो साल लग गए. अब इस कार्ययोजना के तहत जब धरातल पर कार्य किया जा रहा है तो कई तरह की बाधाएं आ रही है. इसी समस्या को लेकर बैठक में चर्चा की जा रही है. इस तरह की समीक्षा अब हर महीने होगी. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-dc-will-inaugurate-cage-culture-in-kamarhatu-on-wednesday/">चाईबासा

: कमारहातु में डीसी बुधवार को करेंगे केज कल्चर का उद्घाटन

शहरी क्षेत्रों में टैंकर से जलापूर्ति करने का निर्देशhttps://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/09rc_m_31_09052023_1.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

सचिव डॉ मनीष रंजन ने कहा कि हमारा लक्ष्य कि मार्च 2024 तक सिंगल विलेज के घर-घर तक पाइप लाइन जलापूर्ति योजना का लाभ पहुंचा दें, जबकि बहुसंख्यक गांव को दिसंबर 2024 तक पाइप लाइन जलापूर्ति से आच्छादित कर दें. इसी के तहत बनी कार्ययोजना को धरातल पर उतारने के लिये समीक्षा की जा रही है. उपायुक्त सरायकेला अरवा राजकमल ने कहा कि जिले के शहरी क्षेत्रों में टैंकर से जलापूर्ति करने का निर्देश नगर निगम को दिया गया है, जबकि ग्रामीण इलाकों में चापाकल मरम्मत कार्य तेजी से चल रहा है. जिले में हर माह जल जीवन मिशन पर कार्य की समीक्षा हो रही है. समीक्षा बैठक के दौरान पीएचईडी के सभी अधीक्षण अभियंता, कार्यपालक अभियंता, सहायक अभियंता, प्रखंड विकास पदाधिकारी और कार्य करने वाली एजेंसियों के प्रतिनिधि शामिल थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही