Search

 
 
 

आदित्यपुर : 30 जून तक नगर निगम की सड़कों पर बने गड्ढे भर दिए जाएंगे

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर स्थित सुवर्णरेखा परियोजना के ईचा गालूडीह कॉम्प्लेक्स सभागार में सोमवार को आदिवासी कल्याण सह परिवहन मंत्री चंपई सोरेन ने की बैठक की. इसमें नगर विकास कार्य विभाग, विद्युत विभाग एवं पेयजल एवं स्वच्छता विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं/कार्यों की समीक्षा की गई. इसमें नगर निगम अंतर्गत विभिन्न वार्डों में लंबित रिस्टोरेशन कार्य, जलापूर्ति योजना और सीवरेज योजना की कार्य प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा की गई. इसमें इन योजनाओं का कार्य कर रही एजेंसी जुडको के साथ ठेकेदार जिंदल पावर और सापुरजी पालमजी के प्रोजेक्ट डायरेक्टर ने मंत्री चम्पई सोरेन को आश्वस्त किया कि 30 जून तक सभी वार्डों में सड़कों पर पानी और सिवरेज का पाइप लाइन बिछाने के लिए किए गए गड्ढे भर दिये जाएंगे. वन विभाग और पथ निर्माण विभाग के अधिकारियों ने भी आश्वस्त किया कि उनके द्वारा सशर्त अनापत्ति प्रमाण पत्र शीघ्र उपलब्ध करा दिया जाएगा. इसे भी पढ़ें : गावां">https://lagatar.in/gawan-dont-mourn-on-the-birth-of-a-daughter-lakshmi-is-born-tell-it-with-a-smile-prema-sakhi/">गावां

: बेटी पैदा होने पर शोक मत मनाओ, लक्ष्मी हुई है यह हंस कर बताओ : प्रेमा सखी
बिजली विभाग के अधिकारियों ने कहा कि लगातार विद्युतापूर्ति में सुधार का काम जारी है. वर्तमान में 22 घंटे विद्युत आपूर्ति की जा रही है. मौके पर अपर नगर आयुक्त सह प्रशासक गिरिजा शंकर प्रसाद, डीडीसी प्रवीण गागराई, एडीसी सुबोध कुमार, एसडीएम राम कृष्ण कुमार, सरायकेला नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी राजेन्द्र प्रसाद, पेयजल स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता जेसन होरो, विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता अनूप प्रसाद आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही