Search

 
 
 

आदित्यपुर : 15 नवंबर तक कर्मचारियों को शपथ पत्र दाखिल कर बताना है कि नए या पुरानी पेंशन का लेंगे लाभ : गांगुली

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : राज्य कर्मियों को झारखंड सरकार ने पेंशन योजना का लाभ देने का एलान कर दिया है, अब इसके इम्प्लीमेंट के लिए कार्रवाई शुरू हो रही है. इसी आलोक में सरकार ने वैसे सभी राज्य कर्मियों को 15 नवंबर तक शपथ पत्र दाखिल कर बताने को कहा है कि आप नए या पुरानी पेंशन का लाभ लेंगे. यह जानकारी कर्मचारी नेता शशांक कुमार गांगुली ने दी. उन्होंने बताया कि राज्य कर्मियों को सरकार ने शपथ पत्र दायर कर विकल्प चुनने का मौका दिया है जिसका हम स्वागत करते हैं. इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-234-hostels-got-a-new-look-after-the-order-of-cm-hemant-soren/">झारखंड

: सीएम हेमंत सोरेन के आदेश के बाद 234 हॉस्टल को मिला नया स्वरूप
उन्होंने बताया कि झारखंड सरकार वित विभाग के पत्रांक 148 दिनांक 21.9.22 तथा विभागीय संकल्प संख्या - 143 दिनांक 05.09.22 के आलोक में यह आदेश दिया है. बता दें कि झारखंड सरकार ने पिछले दिनों 01.12 2004 से दिनांक 31.08.22 तक के नए अंशदायी पेंशन योजना में नियुक्त कर्मियों को यह मौका दिया है कि वे शपथ दायर कर बताएं कि वे पुरानी पेंशन योजना लाभ लेंगे या नए अंशदायी योजना का लाभ. जिसके लिए उन्हें 15 नवंबर तक शपथ दायर करनी पड़ेगी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही