Search

 
 
 

Adityapur: सरायकेला बाजार में चलाया खाद्य पदार्थ की शुद्धता जांचने का अभियान

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : आगामी त्योहारों को देखते हुए सुरक्षित,  स्वच्छ और स्वस्थ भोजन सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा नियमित जांच अभियान चलाया जा रहा है. इस निमित्त जिला खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी अदिति सिंह ने सरायकेला बाजार में स्थित विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया.

दुग्ध उत्पाद का नमूना जांच के लिए रांची भेजा

अदिति सिंह ने सिद्धेश् स्वीट वर्कशाप का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया एवं दुग्ध उत्पाद, कलाकंद, अजमेर कलाकंद का नमूना सील कर रासायनिक जांच के लिए राज्य खाद्य जांच प्रयोगशाला, रांची भेज दिया. इस क्रम में सरायकेला बजार स्थित दर्पण रेस्टोरेंट, बासंती मिष्ठान्न भंडार, जितना भाई फास्ट फूड, अन्नपूर्णा रेस्टोरेंट की भी जांच की गई.

साफ पानी का उपयोग करने का निर्देश

इस दौरान खाना बनाने में साफ पानी का उपयोग करने, कर्मियों की स्वच्छता पर ध्यान देने, एफएसएसएआई मानक वाले खाद्य पदार्थ का प्रयोग करने,  उचित लेबलिंग के साथ खाद्य सामग्री की पैकिंग करने, सिंथेटिक कलर का प्रयोग न करने और रंगों के अनावश्यक इस्तेमाल से परहेज करने का निर्देश दिया. इसे भी पढ़ें : रिम्स">https://lagatar.in/director-enraged-after-seeing-filth-in-rims-campus-demands-answer-from-agency/">रिम्स

परिसर में गंदगी देख भड़के निदेशक, एजेंसी से मांगा जवाब
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही