Adityapur (Sanjeev Mehta) : इंडो डैनिश टूल रूम जमशेदपुर एवं टीआरटीसी पटना के चार वर्षीय डिप्लोमा इन टूल एंड डाई मेकिंग 2020 - 2024 के प्रशिक्षुओं के इनप्लांट ट्रेनिंग के लिए कैंपस इंटरभ्यू प्रारंभ है. अब तक टाटा एडवांस सिस्टम हैदराबाद, आरेस्टी इंडिया हरियाणा एवं टिमकेन इंडिया जमशेदपुर ने कैंपस ड्राईव किया है जिसमें कुल 140 प्रशिक्षुओं का चयन हो गया है, जबकि कई लोकल एवं मल्टीनेशनल कंपनिया कैंपस इंटरव्यू के लिए तैयार है. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-vanbhoj-of-rajak-samaj-in-jai-prakash-garden-on-february-26/">आदित्यपुर
: रजक समाज का वनभोज जय प्रकाश उद्यान में 26 फरवरी को
: सांसद प्रतिनिधि ने 400 जरूरतमंदों के बीच किया कंबल वितरण [wpse_comments_template]
: रजक समाज का वनभोज जय प्रकाश उद्यान में 26 फरवरी को
चयनित छात्र-छात्राएं जुलाई माह में करेंगे कंपनी ज्वाईन
इस संबंध में जानकारी देते हुए आईडीटीआर के प्लेसमेंट इंचार्ज समीत सिंह ने बताया कि इस वर्ष आईडीटीआर जमशेदपुर एवं टीआरटीसी पटना में कुल 211 छात्र-छात्राएं इनप्लांट ट्रेनिंग के लिए थे. जिसमें 140 छात्र-छात्राओं का सलेक्शन तीन कंपनियों में हो गया है. अभी फरवरी महीने में कई कंपनियों का प्लान किया गया है. उम्मीद है कि फरवरी समाप्त होते-होते सभी छात्र-छात्राओं के हाथों में कम से कम एक-एक ऑफर लेटर रहेगा. उन्होंने बताया कि सभी चयनित छात्र-छात्राएं जुलाई माह में ज्वाईन करेंगे. श्री सिंह ने बताया कि लाॅक डाउन के बाद से इंडस्ट्री में काफी चुनौतियां थीं वाबजूद प्लेसमेंट एसोसिएट्स पंकज कुमार एवं प्लेसमेंट टीम ने काफी बेहतर प्रदर्शन किया है और हमारे संस्थान के बच्चों का काफी अच्छा प्लेसमेंट हुआ है. इसे भी पढ़ें :बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragora-mp-representative-distributed-blankets-among-400-needy/">बहरागोड़ा: सांसद प्रतिनिधि ने 400 जरूरतमंदों के बीच किया कंबल वितरण [wpse_comments_template]
Leave a Comment