Search

 
 
 

आदित्यपुर : कैंसर पीड़ित महिला को नमो फैंस क्लब के प्रयास से इलाज के लिये मिला सहयोग

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : कैंसर से पीड़ित छोटा गम्हरिया निवासी प्रीति कुंडू को नमो फैंस क्‍लब के प्रयास से मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी उपचार योजना के अंर्तगत चार लाख 24 हजार 513 रुपये की स्वीकृति मिली है. प्रीति कुंडू को मेहरबाई टाटा मेमोरियल में जांच के उपरांत इलाज में काफी खर्च बताया गया है. इनके पति सौरभ कुंडू एक निजी कंपनी में कार्यरत हैं. उनके पास इलाज के लिए पैसे नहीं हैं. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-health-minister-banna-gupta-will-take-stock-of-gulab-bagh-today/">जमशेदपुर

: स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता आज गुलाब बाग का लेंगे जायजा

प्रीति कुंडू से मिले नमो फैंस क्‍लब के संरक्षक

उन्‍होंने नमो फैंस के पास अपनी व्यथा सुनाई. क्लब द्वारा हॉस्पिटल व जिला स्वास्‍थ्‍य विभाग से संपर्क कर उत्तम इलाज हेतु मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी उपचार योजना के अंर्तगत 4 लाख 24 हजार 513 रुपये की स्वीकृति दिलाई गई है. क्लब के संरक्षक सतीश शर्मा ने शनिवार को गम्हरिया स्थित उनके आवास जाकर चल रहे ईलाज की विस्तृत जानकारी ली व ईश्वर से जल्द स्वस्थ होने की कामना की. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-elephants-broke-into-a-house-in-jamua-also-attacked-the-school/">चाकुलिया

: जमुआ में हाथियों ने एक घर तोड़ा, विद्यालय पर भी धावा बोला

इलाज में और भी खर्च, मदद का अनुरोध

सतीश शर्मा ने बताया कि इलाज में और भी खर्च आ रहा है, जो इस योजना से बाहर है. बेहतर ईलाज हेतु TDM1 सुई लग रहा है जो काफी महंगा है. अभी चार इंजेक्शन लगना है, जिसकी कीमत करीब चार लाख रुपये है. सतीश ने कहा कि समाज के सभी गणमान्य नागरिकों से आग्रह होगा कि मरीज के बेहतर ईलाज हेतु मदद अवश्य करें. इसे भी पढ़ें : शिक्षा">https://lagatar.in/mamtas-minister-partha-chatterjee-arrested-by-ed-in-education-recruitment-scam-arpita-mukherjee-also-in-custody/">शिक्षा

भर्ती घोटाला मामले में ममता के मंत्री पार्थ चटर्जी को ED ने गिरफ्तार किया, अर्पिता मुखर्जी भी हिरासत में
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही