Search

 
 
 

आदित्यपुर : ढाई करोड़ से सीतारामपुर जलाशय का फिल्टरेशन प्लांट की बढ़ाई जाएगी क्षमता

 
  • रेड जोन वाले क्षेत्र में की जाएगी जलापूर्ति : नगर निगम प्रशासक
  • वर्तमान में 17 एमजीडी की क्षमता वाले प्लांट को 30 एमजीडी करने की हो रही पहल
Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर में निर्माणाधीन 390 करोड़ की वृहत जलापूर्ति योजना की लेटलतीफी के मद्देनजर यहां के लाखों लोगों की जलापूर्ति की समस्या को देखते हुए प्रशासक आलोक कुमार ने जिंदल की मदद से ढाई करोड़ की एक योजना बनाई है. जिसके तहत सीतारामपुर जलाशय का फिल्टरेशन प्लांट की क्षमता बढ़ाई जाएगी क्षमता और पुरानी सिस्टम को अपग्रेडेशन कर रेड जोन वाले क्षेत्र में पाइप लाइन जलापूर्ति की जाएगी. इसकी जानकारी देते हुए नगर निगम के प्रशासक ने लगातार डॉट इन को बताया फिल्टरेशन प्लांट की वर्तमान क्षमता 17 एमजीडी की है. इसकी क्षमता बढ़ाकर प्लांट को 30 एमजीडी की जाएगी. इससे लगभग क्षेत्रों को पाइप लाइन जलापूर्ति सिस्टम से जोड़ा जाएगा. इसे भी पढ़ें : पश्चिमी">https://lagatar.in/western-media-thinks-they-are-political-players-in-our-elections-external-affairs-minister-scolded/">पश्चिमी

मीडिया को लगता है कि वह हमारे चुनाव में पॉलिटिकल प्लेयर हैं… विदेश मंत्री ने लताड़ लगाई
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/04/Adityapur-Prashasak-ALOK-KUMAR.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> उन्होंने बताया कि इसी पाइप लाइन से नए पाइप लाइन के माध्यम से अति आवश्यक क्षेत्रों में जलापूर्ति की योजना है. उन्होंने बताया कि इसकी कार्ययोजना बंनाकर तत्काल भेजी गई है जैसे ही योजना को स्वीकृति प्रदान की जाती है और राशि प्राप्त होती है तो हम उस दिशा में काम शुरू कर देंगे. इस योजना को धरातल पर उतारने में आठ से नौ माह का समय लगेगा. उन्होंने बताया कि इसके अलावा अभी गर्मी को देखते हुए जुस्को प्रबंधन से बात हुई है वो हमें टैंकर के साथ पानी देने को तैयार हुए हैं जिससे रेड जोन एरिया में टैंकर से जलापूर्ति कराई जाएगी. इसे भी पढ़ें : साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-acid-attack-on-four-people-of-the-same-family-sleeping-on-the-terrace/">साहिबगंज

: छत पर सो रहे एक ही परिवार के चार लोगों पर एसिड अटैक
उन्होंने बताया कि उन्होंने डीसी सरायकेला के साथ संयुक्त प्रयास कर नए वृहत जलापूर्ति योजना की बाधा को भी दूर कर लिया है. अगले माह से सपड़ा में 60 एमजीडी प्लांट के फिल्टरेशन प्लांट का निर्माण शुरू हो जाएगा. जिससे हम अगले वर्ष तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया है, पानी टंकी का निर्माण और पाइप लाइन लगभग बिछ चुका है ऐसे में संभवतः 2025 से हम नए जलापूर्ति सिस्टम से भी आदित्यपुर के लोगों को 24 घंटे जलापूर्ति योजना का लाभ पहुंचाने की स्थिति में होंगे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही