Search

 
 
 

आदित्यपुर : टेम्पो चालक के साथ मारपीट के मामले ने पकड़ा तूल, आक्रोशित चालकों ने किया हंगामा

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर थाना अंतर्गत गम्हरिया लाल बिल्डिंग चौक पर विगत दो दिन पूर्व मुन्ना प्रसाद नाम के टेम्पो चालक के साथ की गई मारपीट का मामला अब तूल पकड़ रहा है. मारपीट करने वाले शिवपुरी कॉलोनी निवासी अजय प्रताप सिंह ने दबंगई दिखाते हुए पुनः दूसरे दिन भी टेम्पो स्टैंड पर जाकर चालक को देख लेने की धमकी दी. इससे आक्रोशित टेम्पो चालकों ने शनिवार को लाल बिल्डिंग चौक पर एकत्रित होकर उक्त व्यक्ति को माफी मांगने की मांग को लेकर हंगामा करने लगे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-students-of-co-operative-college-took-out-tricolor-rally/">जमशेदपुर

: को-ऑपरेटिव कॉलेज के छात्रों ने निकाली तिरंगा रैली

पुलिस अधिकारी ने टेम्पो चालकों को कराया शांत

इसकी जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे टेम्पो चालक यूनियन के नेता संजीव उर्फ बबुआ सिंह ने आरोपी को बुलाने  का आश्वासन दिया और मामले को शांत कराया. तत्पश्चात उनके बुलाने पर लाल बिल्डिंग पहुंचे अजय प्रताप सिंह को देख टेम्पो चालक भड़क उठे और नारेबाजी करने लगे. मामले को गरमाता देख मौके पर उपस्थित पुलिस अधिकारी द्वारा बीच बचाव किया गया. साथ ही आक्रोशित टेम्पो चालकों को बबुआ सिंह ने समझाया. टेम्पो चालकों की मांग और स्थिति को भांपते हुए बबुआ सिंह की पहल पर अजय प्रताप द्वारा माफी मांगने और दुबारा ऐसी हरकत नहीं करने का आश्वासन देने के बाद टेम्पो चालक शांत हुए. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही