Search

 
 
 

आदित्यपुर : पशुपालक पशुओं को छोड़ रहे खुला, सड़कों पर हो रही दुर्घटनाएं

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : गम्हरिया पंचायत क्षेत्र के पशुपाल अपने पशुओं को खुला छोड़ देते है. इसके कारण क्षेत्र के किसानों व आमलोगों को काफी परेशानीयों का सामना करना पड़ रहा है. इससे आम कृषकों को खेती करने में परेशानी हो रही है.  मुख्य रूप से बीरबांस और मुड़िया पंचायत के किसानों को काफी परेशानीयों का सामना करना पड़ रहा है. इसके अलावा मुख्य सड़क मार्ग पर वाहन चालकों को भी इससे काफी परेशानी हो रही है. ऐसे में पशुओं की वजह से आए दिन सड़क दुर्घटना हो रही हैं. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-the-name-of-the-station-is-not-on-the-railway-station-passengers-are-facing-problems/">चाईबासा

: रेलवे स्टेशन पर नहीं है स्टेशन का नाम, यात्रियों को हो रही परेशानी

पशुपालक से हर्जाने की मांग की जाएगी : शंभू मंडल

इसे देखते हुए स्थानीय जिला परिषद सदस्य शंभू मंडल ने वैसे सभी पशुपालकों से अपील की है कि अपने पशुओं को बांध कर रखें. अन्यथा आवश्यक कार्रवाई के लिए प्रशासन से शिकायत की जाएगी. ऐसे मामले में पीड़ित किसानों एवं अन्य को संबंधित पशुपालक से हर्जाने की मांग भी की जाएगी. जिला परिषद सदस्य शंभू मंडल ने बताया कि सालडीह गांव के किसानों के खेत में घुसकर पशु फसल को तहस-नहस कर रहे हैं, वहीं ये सड़कों पर दुर्घटनाओं को आमंत्रण भी दे रहे हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही