Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : टाटा सूमो से हो रही थी मवेशियों की तस्करी, पुलिस ने पांच गौवंशीय पशु किया बरामद

Adityapur : आदित्यपुर थाना अंतर्गत आरआईटी मोड़ के पास बुधवार रात मवेशियों से भरी एक टाटा सूमो ने बाइक सवार को टक्कर मार दी. इस दुर्घटना में बाइक सवार जख्मी हो गया. मौके पर मौजूद पुलिस ने सुमो को जब्त कर लिया, जबकि उसके चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.

पुलिस ने वाहन जांच अभियान चलाकर पकड़ा 

मिली जानकारी के अनुसार विश्व हिंदू परिषद कार्यकर्ताओं को सूचना मिली थी कि ओडिशा से वाहनों में मवेशियों को लादकर तस्करी के लिए सरायकेला समेत जमशेदपुर क्षेत्र में ले जाया जा रहा है. इसकी जानकारी विहिप कार्यकर्ताओं ने पुलिस को दी. इसके बाद पुलिस ने आरआईटी मोड़ के पास संयुक्त रूप से वाहन जांच अभियान शुरू किया. इधर, जैसे ही सूमो चालक ने पुलिस को देखा तो गाड़ी लेकर भगाने की कोशिश की. इस दौरान उसने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी. बाद में पुलिस ने विहिप कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर सुमो चालक को पकड़ लिया. जांच के बाद पाया गया कि सुमो के अंदर पांच मवेशी लदे हैं. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही