Search

 
 
 

आदित्यपुर : आर्म्स के साथ पकड़ाया संजय लोहार को पुलिस ने भेजा जेल

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर एस टाइप चौक से आर्म्स के साथ पकड़ाया सालडीह बस्ती निवासी और वर्तमान में रामजनम नगर क़दमा निवासी संजय लोहार को आदित्यपुर पुलिस ने सोमवार की सुबह पूछताछ के बाद जेल भेज दिया है. प्रेसवार्ता कर जानकारी देते हुए थाना प्रभारी राजन कुमार ने बताया कि संजय लोहार उर्फ काजू आदित्यपुर का चर्चित बिल्डिंग मेटेरियल व्यवसायी सुजय नंदी हत्याकांड में शामिल था, जिसमें गिरफ्तार होकर जेल गया था. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-reservoir-tank-will-be-constructed-on-the-hill-of-ward-11/">आदित्यपुर

: वार्ड 11 के पहाड़ी पर रिजरवायर टंकी का होगा निर्माण

लोडेड पिस्टल के साथ पकड़ा गया था

इसी मामले में उसे जमानत मिली थी. इसके अलावा इसका आपराधिक इतिहास बिष्टुपुर थाना से मिला है, जहां से संजय दो बार 2019 में बिष्टुपुर चोरी और एक बार आर्म्स एक्ट में जेल भेजा गया था. उन्होंने बताया कि उसे विश्वकर्मा पूजा के दिन संदिग्ध परिस्थितियों में गुप्त सूचना के आधार पर लोडेड पिस्टल के साथ इस टाइप के शालीग्राम स्वीट्स के पास से पकड़ा गया था. सूचना मिली थी कि वह किसी से रंगदारी वसूलने के लिए 2 दिन से वहां चक्कर लगा रहा था. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-student-representatives-demanded-the-vice-chancellor-of-kolhan-university-to-inaugurate-the-hostel/">चाईबासा

: छात्र प्रतिनिधियों ने कोल्हान विवि के कुलपति से की हॉस्टल उद्घाटन कराने की मांग 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही