Search

 
 
 

आदित्यपुर : जेएसएससी परीक्षा पेपर लीक मामले में हो सीबीआई जांच : गणेश महाली

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश कोषाध्यक्ष सह विधानसभा के पूर्व भाजपा प्रत्याशी गणेश महाली ने जेएसएससी सीजीएल परीक्षा पेपर लीक मामले में हेमंत सरकार से सीबीआई जांच की मांग की है. उन्होंने कहा कि सीजीएल परीक्षा पेपर लिक में सनलिप्त लोगों को चिन्हित करके कड़ी से कड़ी सजा मिले ताकि झारखंडी युवाओं के भविष्य के साथ दोबारा कोई खिलवाड़ ना करें. इसे भी पढ़ें : संसद">https://lagatar.in/budget-session-of-parliament-from-january-31-central-government-called-all-party-meeting-on-tuesday/">संसद

का बजट सत्र 31 जनवरी से, केंद्र सरकार ने मंगलवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई
हेमंत सरकार ने पूर्व में कहा भी है कि कोई भी यदि पेपर लिक करेंगे तो उम्रकेद की सजा और 10 करोड़ रूपये की जुर्माना लगेगी. अब देखना है हेमंत सोरेन पेपर लीक मामले पर क्या एक्शन लेते हैं. सरकार जांच कमेटी गठित करके सीबीआई जांच करें. झारखंड में सरकारी वैकेंसी निकालना राहुल गांधी के बातों की तरह हो रहा है एक तरफ आलू डालो दूसरा तरफ सोना निकालो उसी तरह *एक तरफ परीक्षा की तिथि निकलो और दूसरी तरफ कैंसिल करो. इसे भी पढ़ें : बागेश्वर">https://lagatar.in/paving-way-for-bageshwar-babas-program-high-court-cancels-palamu-dcs-order/">बागेश्वर

बाबा के कार्यक्रम का रास्ता साफ, हाईकोर्ट ने रद्द किया पलामू डीसी का आदेश
झारखंडी युवाओ के भविष्य के साथ हेमंत सरकार खिलवाड़ करना बंद करें. चुनाव पूर्व हेमंत सोरेन ने निर्मल महतो के शहीद बेदी पर मलार्पण के दौरान कहा था कि प्रत्येक वर्ष 5 लाख झारखंडी युवाओं को सरकारी नौकरी देने का वादा किया था पर अब तक उस वादे के मुताबिक झारखंड के युवाओं को ना तो नौकरी और ना ही बेरोजगारी भत्ता दिए. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही