Search

 
 
 

आदित्यपुर : सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया के संस्थापक शिवदास घोष की 100वीं जयंती मनाई

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया (कम्युनिस्ट) के संस्थापक शिवदास घोष की जन्मशति मनाई गई. पार्टी नेताओं ने उन्हें सर्वहारा के महान नेता व पथ प्रदर्शक बताया. कामरेड शिवदास घोष के जन्मशति के मौके पर झारखंड राज्य कमेटी सदस्य कामरेड लिली दास ने आदित्यपुर स्थित कार्यालय में झंडोतोलन किया गया. तत्पश्चात शिवदास घोष के तस्वीर पर पार्टी नेताओं ने माल्यार्पण किया. उपस्थित सभी पार्टी के साथियों ने क्रमवार स्लोगन सहित पुष्प अर्पित किया. मुख्य वक्ता कामरेड लिली दास के द्वारा कॉमरेड घोष के संक्षिप्त अनवरत संघर्ष की चर्चा और वर्तमान परिस्थिति में जनांदोलन की मांग पर प्रकाश डाला. इसे भी पढ़ें : मझगांव">https://lagatar.in/mazgaon-public-distribution-system-beneficiaries-did-not-get-food-grains-for-3-months-memorandum-submitted-to-food-supply-officer/">मझगांव

: तीन महीने से राशन नहीं मिलने से नाराज लाभुकों ने पीडीएस डीलर के खिलाफ खोला मोर्चा

शहीद साथियों को श्रद्धासुमन अर्पित की

कार्यक्रम के दौरान कामरेड शिवदास घोष पर आधारित संगीत की प्रस्तुति हुई. सभा का संचालन सुशांत सरकार ने किया. जन आंदोलनों एवं पार्टी के प्रति आजीवन समर्पित शहीद साथियों के याद में 1 मिनट का मौन रखकर श्रद्धासुमन अर्पित की गई. कार्यक्रम में विष्णु देव गिरी, मौसूमी मित्रा, मालती देवी, विमला सिंह, अंजना भारती, सावित्री, राजू कुमार, संतोष कुमार, विशाल बर्मन, गौतम महतो, देवा मुखी, दीपक कुमार, लकी कांत पातर, गोमिया सरदार, अमन, संदीप, रूपा सामंत, पिंकी बर्मा, नंदिनी आदि मौजूद रही. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही