Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Adityapur  : दीपावली 31 अक्टूबर को ही मनाना शास्त्र सम्मत - डॉ. रमेश उपाध्याय शास्त्री

  • दीपावली निर्णय के लिए मुख्यकाल प्रदोष में अमावस्या का होना जरूरी
Adityapur (Sanjeev Mehta) :  दीपावली के त्योहार को लेकर चले आ रहे मतभेद पर काशी के पंचांग और ज्योतिष के विद्वान एक मंच पर आए हैं और व्याप्त भ्रम और असमंजस को खत्म करते हुए घोषणा की कि पूरे देश में दीपावली का पर्व 31 अक्टूबर को मनाया जाएगा. आदित्यपुर के ज्योतिषाचार्य डॉ पंडित रमेश उपाध्याय शास्त्री ने बताया कि शास्त्र में दीपावली निर्णय के लिए मुख्यकाल प्रदोष में अमावस्या का होना जरूरी माना गया है. इस वर्ष प्रदोष (2 घंटे 24 मिनट) और निशीथ (अर्धरात्रि) में अमावस्या 31 अक्टूबर को पड़ रही है. इसलिए 31 को ही दीपावली मनाना शास्त्र सम्मत है. इसे भी पढ़ें :  Adityapur">https://lagatar.in/adityapur-women-battalion-of-crpf-received-training/">Adityapur

: सीआरपीएफ की महिला बटालियन को मिली ट्रेनिंग
देश के किसी भी भाग में एक नवंबर को पूर्ण प्रदोष काल में अमावस्या की प्राप्ति नहीं हैं, अत: एक नवंंबर को किसी भी मत से दीपावली मनाना शास्त्रोचित नहीं होगा. वक्ताओं ने यह भी बताया कि 2024 में पारंपरिक गणित द्वारा निर्मित पंचांगों में कोई भेद नहीं है, क्योंकि उन सभी के अनुसार अमावस्या का आरंभ 31 अक्टूबर को सूर्यास्त के पहले होकर 1 नवंबर को सूर्यास्त के पूर्व ही समाप्त भी हो रही है. इससे देश के सभी भागों में पारंपरिक सिद्धांतों से निर्मित पंचांगों के अनसार 31 अक्टूबर को ही दीपावली मनाया जाना निर्विवाद रूप में एकमत से सिद्ध है. इसे भी पढ़ें :  Kiriburu">https://lagatar.in/kiriburu-tribute-paid-to-martyred-police-officers-and-personnel/">Kiriburu

  : शहीद पुलिस पदाधिकारियों व कर्मियों को दी गई श्रद्धांजलि
दृश्य गणित से साधित पंचांगों के अनुसार देश के कुछ भागों में तो अमावस्या 31 अक्टूबर को सूर्यास्त के पहले आरंभ होकर एक नवंबर को सूर्यास्त के बाद एक घटी से पहले ही समाप्त हो रही है. जिससे उन क्षेत्र में भी दीपावली को लेकर कोई भेद शास्त्रीय विधि से नहीं है. वहां भी दिवाली 31 अक्टूबर को निर्विवाद रूप में सिद्ध हो रही है. इसे भी पढ़ें :  करवा">https://lagatar.in/traditional-look-of-actresses-seen-on-karva-chauth-pictures-are-being-shared/">करवा

चौथ के दिन दिखा एक्ट्रेसेस का ट्रेडिशनल लुक, तस्वीरें हो रही शेयर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही