Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : चम्पई ने कार्यकर्ताओं संग जोबा के नामांकन की तैयारी की बनाई रणनीति

  • बैठक में सीएम ने कहा- झारखंड में महागठबंधन की लहर 
Adityapur (Sanjeev Mehta)मुख्यमंत्री चम्पई सोमवार को आदित्यपुर पहुंचे. जहां उन्होंने होटल नोवांता में कार्यकर्ताओं संग संवाद किया और कल महागठबंधन की चाईबासा प्रत्याशी जोबा मांझी के नामांकन की तैयारी की रणनीति बनाई. मौके पर उन्होंने पत्रकारों से कहा कि लोकसभा चुनाव में इस बार झारखंड में महागठबंधन की लहर है और सभी सीटों पर उनके प्रत्याशी विजय होंगे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-people-caught-the-accused-who-was-running-away-after-snatching-mobile-phone-in-mango/">जमशेदपुर

: मानगो में मोबाइल छीनकर भाग रहे आरोपी को लोगों ने पकड़ा
उन्होंने कहा कि सारे सीटों पर सोच समझकर प्रत्याशी उतारे जा रहे हैं जिसमें थोड़ी देर हो रही है लेकिन महागठबंधन का प्रत्याशी रिकॉर्ड मतों से जीतेंगे. वे होटल नोवांता से शाम 4 बजे अपने आवास झिलिंगगोडा के लिए निकले जहां रात्रि विश्राम करेंगे और सुबह 10 बजे कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ चाईबासा के लिए प्रस्थान करेंगे. इसे भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-dead-body-found-in-bushes-near-petrol-pump-suspicion-of-murder/">बोकारो

: पेट्रोल पंप के पास झाड़ियों में मिला शव, हत्या की आशंका

चक्रधरपुर : मंगलवार को जोबा माझी करेंगी नामांकन

  • सीएम चंपई, कल्पना और बसंत रहेंगे साथ
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/04/CKP-JOBA-SIMBAL.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Chakradharpur (Shambhu Kumar) : सिंहभूम लोकसभा क्षेत्र से इंडिया गठबंधन की साझा प्रत्याशी जोबा माझी 23 अप्रैल मंगलवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी के समक्ष नामांकन पर्चा दाखिल करेंगी. सोमवार को प्रत्याशी जोबा माझी को पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन ने सिंबल प्रदान किया. नामांकन कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए झामुमो-कांग्रेस और राजद की ओर से व्यापक तैयारी की गई है. जोबा माझी के नामांकन में मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन, झामुमो की स्टार प्रचारक पूर्व मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन और राज्य के पथ निर्माण मंत्री बसंत सोरेन साथ रहेंगे. नामांकन से पूर्व चाईबासा के खुटकट्टी मैदान में जनसभा आयोजित किया गया है. इसे भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-dead-body-found-in-bushes-near-petrol-pump-suspicion-of-murder/">बोकारो

: पेट्रोल पंप के पास झाड़ियों में मिला शव, हत्या की आशंका
इसे स्टार प्रचारकों के अलावा कोल्हान से पार्टी के विधायक, मंत्री समेत गठबंधन दलों के नेतागण संबोधित करेंगे. नामांकन कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में झामुमो समेत गठबंधन दलों के नेता, कार्यकर्ता और समर्थकों के भाग लेने की संभावना है. प्रत्याशी जोबा माझी चक्रधरपुर स्थित अपने आवास में दिवंगत पति शहीद देवेंद्र माझी को श्रद्धांजलि अर्पित कर समर्थकों के साथ चाईबासा के लिए रवाना होगी. इसे भी पढ़ें : लातेहार">https://lagatar.in/latehar-instructions-to-speed-up-the-work-of-abua-housing-and-mnrega/">लातेहार

: अबुआ आवास व मनरेगा के काम में तेजी लाने का निर्देश

कुपोषण रोकथाम के लिए आंगनबाड़ी सेविकाओं को दिया गया प्रशिक्षण

Chakradharpur (Shambhu Kumar) : कुपोषण रोकथाम को लेकर चक्रधरपुर के प्रखंड कार्यालय सभागार में सोमवार को आंगनबाड़ी सेविकाओं को प्रशिक्षण दिया गया. इस प्रशिक्षण में चक्रधरपुर प्रखंड के चार कलस्टर चैनपुर, पदमपुर, केन्दो, हथिया पंचायत से संबंधित गांवों के आंगनबाड़ी केन्द्रों सेविकाएं शामिल हुई. इस मौके पर एकजुट संस्था की जिला समन्वयक व उनके सहयोगियों ने आंगनबाड़ी सेविकाओं को कुपोषण रोकथाम संबंधित कई जानकारियां दी.प्रशिक्षण के दौरान बच्चों का वजन मापने के तरीके, पोषण ट्रैकर एप्प का संचालन करने, एमसीपी कार्ड में बच्चों के उम्र के अनुसार वजन एवं लम्बाई, ऊंचाई के अनुसार चार्ट भरने, ग्राम स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस, एमटीसी, टीएचआर संबंधित विषयों पर भी चर्चा की गई. इस दौरान सेविकाओं को बताया गया कि क्षेत्र में कुपोषित बच्चों की पहचान कर इसकी जानकारी उपलब्ध कराये. इसे भी पढ़ें : सपा">https://lagatar.in/sp-and-congresss-nepotism-and-corruption-are-locked-princes-are-still-searching-for-the-key-modi/">सपा

और कांग्रेस के परिवारवाद, भ्रष्टाचार पर ताला लगा, शहजादे आज तक चाबी  ढूंढ़ रहे : मोदी
साथ ही कुपोषित बच्चों को चक्रधरपुर के अनुमंडल अस्पताल स्थित कुपोषण उपचार केन्द्र में भर्ती कराये.यहां कुपोषित बच्चों को रखकर नि:शुल्क रुप से ईलाज किया जाता है.साथ ही गर्भवति महिलाओं को पोषण युक्त भोजन के बारे में बताने,गंदे पानी का उपयोग पीने के लिए नहीं करने इत्यादि के संबंध में भी बताया गया. इस मौके पर एकजुट संस्था के फिल्ड सुपरवाईजर महावीर सिंह बोदरा, रानी रजनी मुंडा, बुधीमति जामुदा ने भी सेविकाओं को कुपोषण से बचाव संबंधित कई जानकारियां दी. इस मौके पर चक्रधरपुर प्रखंड के विभिन्न पंचायत के आंगनबाड़ी केन्द्रों की सेविकाएं मौजूद थी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही