Search

 
 
 

Adityapur : सोमनाथ मंदिर की आकृति पंडाल का उद्घाटन करेंगे चम्पई और अरविंद सिंह

 
  • 100 फ़ीट चौड़ी और 80 फ़ीट ऊंचा बना है पंडाल
Adityapur (Sanjeev Mehta) :  आदित्यपुर के एस टाइप दुर्गा पूजा मैदान में सिंहभूम बॉयज क्रिकेट क्लब के खूबसूरत पंडाल का उद्घाटन सोमवार की शाम 7:00 बजे पूर्व विधायक अरविंद सिंह करेंगे. इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन मौजूद रहेंगे. विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष उदय सिंहदेव और भाजपा प्रत्याशी गणेश महाली मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे. बता दें कि यहां के पंडाल की खूबसूरती अलौकिक है, जिसे देखने राज्यभर के श्रद्धालु यहां पहुंचेंगे. इस वर्ष एस टाइप दुर्गा पूजा पंडाल में गुजरात की सोमनाथ मंदिर की खूबसूरत आकृति बनाई गई है. इसे भी पढ़ें :  Adityapur">https://lagatar.in/adityapur-400-soldiers-deployed-for-the-security-of-devotees-during-durga-puja/">Adityapur

: दुर्गा पूजा में श्रद्धालुओं की सुरक्षा में तैनात किए गए 400 जवान
करीब 100 फीट चौड़ी और 80 फीट ऊंचे पंडाल निर्माण को तैयार करने में 50 कारीगर ने दिन-रात काम कर 90 दिनों में तैयार किया है. बता दें कि शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक बाबा सोमनाथ के मंदिर की आकृति यहां श्रद्धालुओं को खूब लुभाएगी. दुर्गा पूजा कमेटी के मुख्य संरक्षक मनोज सिंह और अध्यक्ष बबलू सिंह दिनेश ने बताया कि इस बार पूरे जमशेदपुर शहर का टॉप पंडाल यहां बनाया गया है. इसे पश्चिम बंगाल के मायापुर के पंडाल के कलाकारों ने बनाया है. उन्होंने बताया कि सिंहभूम बॉयज क्रिकेट क्लब 1972 से यहां पूजा कर रही है. दुर्गा पूजा और यहां लगने वाले मेले को सम्पन्न कराने में कमेटी के कोषाध्यक्ष संजीव पांडेय, नीरू सिंह, प्रकाश मेहता, संजीव सिंह बबुआ, पूर्व पार्षद सुधीर कुमार सिंह, बंटी सिंह आदि पूरी मेहनत कर रहे हैं. इसे भी पढ़ें :  लातेहार:">https://lagatar.in/latehar-encounter-between-police-and-jjmp-militants-2-soldiers-injured/">लातेहार:

पुलिस और JJMP उग्रवादियों के बीच मुठभेड़, 2 जवान घायल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही