Search

 
 
 

आदित्यपुर : गजिया बराज पर हाई मास्ट झंडा का चम्पई सोरेन ने किया उद्घाटन

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : स्वतंत्रता दिवस पर खरकई बराज पर हाई मास्ट झंडा पोस्ट का मंत्री चम्पई सोरेन ने मंगलवार की शाम लोकार्पण किया. इसके अलावा ईचा गालूडीह कॉम्प्लेक्स में 80 लाख से बनी रूपांकन कार्यालय का भी उद्घाटन किया गया. गजिया बराज में 35 मीटर ऊंची हाई मास्ट पर 30 गुना 20 मीटर का तिरंगा अब 24 घंटे लहराएगा. खरकई नहर प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता कुमार अरविंद ने बताया कि किसी भी सरकारी प्रतिष्ठान पर हाई मास्ट पर इतना बड़ा राष्ट्र ध्वज फहराने वाला यह पहला संस्थान है. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-meeting-on-durga-puja-concluded-in-bamangoda/">जमशेदपुर

: बामनगोड़ा में दुर्गा पूजा को लेकर बैठक संपन्न

पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा -चंपई 

मौके पर मंत्री चंपई सोरेन ने कहा कि गजिया बराज का उद्देश्य केवल सिंचाई ही नहीं है, बल्कि पर्यटन स्थल के रूप जाना जाएगा. मंत्री चम्पई सोरेन ने कहा कि सरकार द्वारा योजना बनाकर गजिया बराज का विकास किया जा रहा है जिससे रोजगार भी बढ़ेगा. इस मौके पर डीसी रवि शंकर शुक्ला, ईचा कॉम्पलेक्स के मुख्य अभियंता संजय कुमार, अधीक्षण अभियंता रामनिवास, कार्यपालक अभियंता कुमार अरविंद, वरीय झामुमो नेता गोपाल महतो समेत सभी सहायक अभियंता और खरकई बराज के कर्मचारी गण मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें :रांची">https://lagatar.in/painting-competition-organized-at-ranchi-press-club-aranya-tanvi-and-shubh-became-winners/">रांची

प्रेस क्लब में पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन, अरण्या, तन्वी और शुभ बने विजेता
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही