Adityapur (Sanjeev Mehta) : चांडिल डैम के विस्थापित मनोहर महतो विगत 27 दिनों से सुवर्णरेखा परियोजना प्रशासक कार्यालय के पास क्रमिक अनशन पर बैठे हैं. विभागीय अधिकारियों द्वारा सुधि नहीं लिए जाने के बाद सोमवार को अनशनकरियों का समर्थन करने आंदोलनकारी नेता जयराम महतो सामाजिक कार्यकर्ता खगेन महतो के साथ अनशन स्थल पर पहुंचे. इस मौके पर जयराम महतो ने चांडिल डैम विस्थापित मूलवासियों को परियोजना के तहत ठगने का आरोप लगाया. जयरम महतो ने कहा कि स्वर्णरेखा बहुउद्देश्यीय परियोजना मुद्दे को लेकर लंबे समय से लड़ाई लड़ी गई है. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-new-committee-of-bajrang-akhara-committee-pavda-constituted-bapi-namata-became-the-chairman/">घाटशिला
: बजरंग अखाड़ा समिति पावड़ा की नई कमेटी गठित, अध्यक्ष बने बापी नामाता
मई में होगी राज्यस्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता, बैठक में लिया गया निर्णय
: बजरंग अखाड़ा समिति पावड़ा की नई कमेटी गठित, अध्यक्ष बने बापी नामाता
विस्थापितों के दर्द को नहीं समझ सकते अधिकारी
कोल्हान में हर चुनाव में यह मुद्दा बनता है. कई सरकारें आयी और गयी लेकिन आज तक विस्थापितों को उनका हक और अधिकार नहीं दिलाया जा सका है. उन्होंने कहा कि अब वह समय आ गया है कि विस्थापितों के हक के लिए सरकार और प्रशासनिक अधिकारी वार्ता कर हल निकालें. उन्होंने कहा कि जिन विस्थापितों की जमीन गई है. उनके दर्द को अधिकारी नहीं समझ सकते. इसी का नतीजा है कि बरसों बीत जाने के बाद भी विस्थापित अपने अधिकार से वंचित हैं. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग:">https://lagatar.in/hazaribagh-state-level-archery-competition-will-be-held-in-may-decision-taken-in-the-meeting/">हजारीबाग:मई में होगी राज्यस्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता, बैठक में लिया गया निर्णय
Leave a Comment