Adityapur (Sanjeev Mehta) : रविवार को सरायकेला जगन्नाथ मंदिर में अक्षय तृतीया की पूजा अर्चना के साथ भगवान जगन्नाथ महाप्रभु और बलराम सुभद्रा के रथ का निर्माण कार्य शुरू हुआ. मंदिर प्रांगण में सुबह 10 बजे से महाप्रभु श्रीजगन्नाथ का विशेष पूजन हुआ एवं रथयात्रा के लिये रथ निर्माण कार्य का प्रारंभ हुआ. बता दें कि लगभग दो महीने पश्चात रथयात्रा का आयोजन होगा जिसके लिए आवश्यक सामग्री सहित अन्य व्यवस्थाओं को अभी से उपलब्ध करना सुनिश्चित हो गया. अक्षय तृतीया की पूजा में आसपास क्षेत्र के प्रभु जगन्नाथ के भक्त शामिल हुए. इसे भी पढ़ें :घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-meeting-of-vishwa-hindu-parishad-and-bajrang-dal-district-unit-concluded/">घाटशिला
: विश्व हिन्दू परिषद व बजरंग दल जिला इकाई की बैठक सम्पन्न
: पहला फ्लड लाइट लोकल फुटबॉल लीग प्रतियोगिता 10 मई से [wpse_comments_template]
: विश्व हिन्दू परिषद व बजरंग दल जिला इकाई की बैठक सम्पन्न
रथ यात्रा की तैयारी अक्षय तृतीया से की जाती है
कार्यक्रम में पुजारी जगन्नाथ सेवा समिति के अध्यक्ष राजा सिंहदेव सहित समिति के अन्य सदस्य मौजूद रहे. बता दें कि भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा की तैयारी अक्षय तृतीया को पवित्र तिथि से ही आरंभ हो जाती है. पंचांग के अनुसार भी रथ निर्माण का आरंभ अक्षय तृतीया की तिथि से होता है. विशेष बात है यह है कि अक्षय तृतीया की तिथि से जहां रथ के निर्माण का कार्य प्रारंभ होता है वहीं रथ निर्माण के लिए लड़की का चयन बसंत पंचमी के दिन से ही प्रारंभ हो जाता है. रथ के प्रयोग में लाई जाने वाली लकड़ी को ‘दारु’ कहा जाता है. रथ के लिए लकड़ी चयन की जिम्मेदारी जगन्नाथ मंदिर समिति की होती है. रथ निर्माण में समय सीमा का विशेष ध्यान रखा जाता है. रथ निर्माण में किसी प्रकार की धातु का प्रयोग नहीं किया जाता है. इसे भी पढ़ें :किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-first-flood-light-local-football-league-competition-from-may-10/">किरीबुरू: पहला फ्लड लाइट लोकल फुटबॉल लीग प्रतियोगिता 10 मई से [wpse_comments_template]
Leave a Comment