Search

 
 
 

आदित्यपुर : डीएवी एनआईटी में चेस व हैंडबॉल प्रतियोगिता का आयोजन शुक्रवार को

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : डीएवी पब्लिक स्कूल एनआईटी के कैंपस में शुक्रवार से डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स 2022 का क्लस्टर लेवल मैच का आयोजन शुक्रवार को किया जाएगा. इसमें हैंडबॉल और चेस (शतरंज) का खेल सम्मिलित है. चेस और हैंडबॉल दोनों खेल में बॉयज और गर्ल्स की टीम शामिल हो रही है. इन खेलों में डीएवी विद्यालय के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं. जिसमें डीएवी सिमडेगा, डीएवी खेलारी, डीएवी पुनदाग, डीएवी डालटेनगंज, डीएवी लातेहार, डीएवी कडररु, डीएवी एनआईटी, डीएवी बहरागोड़ा, डीएवी सिल्ली, डीएवी हेहल, डीएवी बरियातू, डीएवी बिष्टुपुर, डीएवी गढ़वा, डीएवी भवनाथपुर, डीएवी झींकपानी के खिलाड़ी भाग लेंगे. मैच का शुभारंभ सुबह 9:00 बजे होगा. इस खेल में अतिथि के रूप में हरभजन सिंह ओलंपियन, आर आईटी थाना प्रभारी तंजील खान शामिल होंगे. खेल का प्रारंभ सुबह प्राचार्य और अतिथियों के द्वारा ज्योति प्रज्ज्वलित कर की जाएगी. यह जानकारी प्रेस प्रभारी डॉ. पीके सिंह ने दी. इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-8th-9th-11th-matriculation-and-inter-examination-will-be-held-in-one-term-not-two-in-the-year-2023/">झारखंड

: वर्ष 2023 में दो नहीं एक ही टर्म में होगी 8वीं, 9वीं, 11वीं, मैट्रिक और इंटर की परीक्षा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही