Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : छोटा गम्हरिया दुर्गा पूजा कमेटी का विवाद सुलझा

Advertisement
Advertisement
Adityapur (Sanjeev Mehta) : छोटा गम्हरिया दुर्गापूजा मैदान में दुर्गापूजा के आयोजन को लेकर बनाए गए चबूतरे पर गणेश पूजा किए जाने को लेकर उत्पन्न विवाद के बाद मंगलवार को पंचायत सचिवालय में ग्राम सभा का आयोजन किया गया. सभा की अध्यक्षता ग्राम प्रधान सूरज लाल महतो ने किया. इस दौरान दोनों पक्षों की बातों को ग्रामीणों के बीच रखा गया. तत्पश्चात सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया के आगामी दुर्गापूजा के आयोजन को लेकर उक्त स्थल पर पंडाल का निर्माण कराया जा रहा है. इस कारण उस चबूतरे पर गणेश पूजा का आयोजन नहीं किया जाएगा. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-electricity-supply-stalled-in-chukripada-village-for-15-days-villagers-warned-of-protest/">घाटशिला

: चुकरीपाड़ा गांव में 15 दिनों से विद्युत आपूर्ति ठप, ग्रामीणों ने दी धरना प्रदर्शन की चेतावनी

पूजा स्थल को लेकर दुर्गा पूजा व गणेश पूजा कमेटी में हुआ था विवाद

सभा में यह भी निर्णय लिया गया कि पूजा के बाद उक्त सार्वजनिक मैदान की चहारदीवारी कराई जाएगी तथा परिसर में शौचालय का निर्माण कराया जाएगा. बता दें कि उक्त मैदान में बनाए गए चबूतरे पर प्रतिवर्ष सार्वजनिक दुर्गापूजा कमेटी की ओर से मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर पूजा का आयोजन किया जाता है. इस वर्ष स्थानीय युवकों द्वारा सार्वजनिक गणेश पूजा कमेटी का गठन कर उक्त चबूतरे पर ही गणपति की प्रतिमा स्थापित कर गणेश पूजा का आयोजन किए जाने का निर्णय लिया गया था. किंतु वहां दुर्गापूजा के लिए पंडाल निर्माण की तैयारी की जा रही है. इसको लेकर दोनों कमेटियों के बीच विवाद उत्पन्न हो गयी थी. दोनों पक्षों द्वारा इस मामले को ग्राम प्रधान के समक्ष रखने के बाद ग्रामसभा कर इस विवाद का पटाक्षेप किया गया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-mango-municipal-corporation-cleaned-the-flood-hit-area/">जमशेदपुर

: मानगो नगर निगम ने बाढ़ग्रस्त इलाके में कराई सफाई

ग्राम सभा में ये लोग थे शामिल

ग्राम सभा में अमृत महतो, सुसेन महतो, फुलकांत झा, रंजीत महतो, सन्नी सिंह, गुड्डू सिंह, मनीष कुमार, रोबिन हांसदा, नीरज कुमार सिंह, चंद्रनाथ महतो, माधव महतो के अलावा दोनों पूजा कमेटियों के सदस्य और काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही