Search

 
 
 

आदित्यपुर : ट्रिपल मर्डर के तीसरे नामजद आरोपी छोटू ने सीजेएम कोर्ट में किया सरेंडर

 
Adityapur : आदित्यपुर थाना क्षेत्र के सतबहनी दुर्गा पूजा मैदान हुए ट्रिपल मर्डर मामले का नामजद आरोपी छोटू राम ने पुलिस के दबाव में मंगलवार को सरायकेला सीजेएम कोर्ट में सरेंडर कर दिया है. पुलिस ने उसे 72 घंटों की रिमांड पर लिया है. अब उससे पूछताछ की जाएगी. इस ट्रिपल मर्डर मामले का मुख्य आरोपी संतोष थापा अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर है. इस मामले के नामजद आरोपी दिनेश महतो ने सबसे पहले आत्मसमर्पण किया था. उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ के बाद पुलिस ने शूटर शेरू सरदार को साकची से गिरफ्तार किया था. उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त पिस्टल, बोलेरो, खोखा व अन्य सामान बरामद किए गए थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-union-minister-of-state-for-finance-reached-bjp-office-said-that-eight-years-of-modi-government-are-unmatched/">जमशेदपुर

: केन्द्रीय वित राज्य मंत्री पहुंचे भाजपा कार्यालय, कहा मोदी सरकार के आठ साल बेमिसाल
मंगलवार को तीसरे नामजद आरोपी छोटू राम ने भी सीजेएम मंजू कुमारी की अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया है. पुलिस उससे गुप्त ठिकाने पर पूछताछ कर रही है. ज्ञात हो किनबीते मंगलवार को सतबहनी दुर्गा पूजा मैदान में पार्टी मना रहे आशीष गोराई, रवि गोराई और सुवीर चटर्जी की हत्या आरोपियों ने बेरहमी से कर दी थी. पुलिसिया अनुसंधान में हत्याकांड के पीछे संतोष थापा का नाम सामने आया. इसके बाद लगातार पुलिस हत्यारों की तलाश में छापेमारी में जुटी हुई है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही