Search

Adityapur : गम्हरिया के रापचा फुटबॉल मैदान में 28 को आएंगे मुख्यमंत्री

Adityapur (Sanjeev Mehta) : 28 अगस्त को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारी को लेकर उपायुक्त रविशंकर शुक्ला एवं पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत ने फुटबॉल मैदान रापचा गम्हरिया का निरीक्षण किया. इस दौरान कार्यक्रम स्थल की साफ-सफाई, स्टेज निर्माण, हैलीपैड, वाहनों के आवागमन, वाहन पार्किंग आदि के संबंध में बिंदुवार चर्चा कर संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया. बता दें कि 28 अगस्त को इसी मैदान में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों के बीच स्वीकृति पत्र का वितरण करेंगे. इस कार्यक्रम में सरायकेला के साथ पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम के लाभुकों को भी आमंत्रित किया गया है. इसे भी पढ़ें : Ghatshila">https://lagatar.in/ghatshila-canteen-building-will-be-built-in-ghatshila-college-with-mla-funds/">Ghatshila

  : घाटशिला कॉलेज में विधायक निधि से बनेगा कैंटीन भवन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp