Search

 
 
 

आदित्यपुर : बेबी कोचिंग स्कूल के बच्चों ने देशभक्ति कार्यक्रम प्रस्तुत कर लूटी वाहवाही

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर बेबी कोचिंग स्कूल के बच्चों में देशभक्ति की भावना जगाने के लिए 14 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के पूर्व संध्या पर समारोह का आयोजन किया गया. स्कूल के प्रिंसिपल मीना देवी की अगुवाई में आयोजित समारोह में स्कूल के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने सांस्कृतिक तथा देश भक्ति का कार्यक्रम पेश करके खूब वाहवाही लूटा. इस दौरान स्कूल के बच्चों की ओर से राष्ट्रीय गीत गाया गया तथा बच्चों ने परेड करके राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी. इस कार्यक्रम में सभी बच्चे अपने-अपने घरों से झंडे लेकर पहुंचे थे. इसके उपरांत स्कूल के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने देशभक्ति गीतों पर खुद कोरियोग्राफी कर डांस प्रस्तुत कर खूब वाहवाही लूटे. इस दौरान प्रिंसिपल मीना देवी ने कहा कि छोटे-छोटे बच्चों की ओर से जिस तरीके से देशभक्ति गीतों पर कोरियोग्राफी पेश की गई है वह काबिले तारीफ है. बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए गए कार्यक्रम में बच्चों तथा स्कूल के सदस्यों की मेहनत साफ नजर आ रही है. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragora-on-the-sixth-monday-of-sawan-the-mla-performed-jalabhishek-in-chitreshwar-shiva-temple/">बहरागोड़ा

: सावन के छठे सोमवारी पर चित्रेश्वर शिव मंदिर में विधायक ने किया जलाभिषेक
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही