Search

 
 
 

आदित्यपुर : जेवियर स्कूल में सीआईएससीई जोनल फुटबॉल टीम का हुआ चयन

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : जेवियर स्कूल गम्हरिया में सी.आई.एस.सी.ई जोनल फुटबॉल - 2022 सलेक्शन के लिए दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. आज प्रतियोगिता के पहले दिन अंडर-17 (जूनियर) बालक वर्ग का चयन किया गया. इस आयोजन में जमशेदपुर से आई.सी.एस.सी मान्यता प्राप्त 24 स्कूलों के लगभग 300 छात्रों ने फुटबॉल में अपना हुनर दिखाये. चयन समिति के रूप में जमशेदपुर स्पोर्ट्स एसोसिएशन के पदाधिकारी मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/baharagora-pratibha-samman-ceremony-in-manushmudia-on-30th/">बहरागोड़ा

: मानुषमुड़िया में प्रतिभा सम्मान समारोह 30 को

प्रधानाचार्य ने सभी प्रतिभागियों को दी शुभकामना

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जेवियर स्कूल के प्रधानाचार्य फादर (डॉक्टर) टोनी राज एस जे ने सभी विद्यार्थियों का हौसला अफजाई करते हुए सभी प्रतिभागियों को शुभकामना दी और जमशेदपुर जोन का प्रतिनिधित्व राष्ट्रीय स्तर तक अच्छे तरीके से करते हुए विजेता बनने की अभिलाषा व्यक्त की. प्रतियोगिता के समापन के उपरांत अंतिम रूप से कुल 18 बच्चों का चयन किया गया जो भागलपुर में आयोजित होने वाले फुटबॉल प्रतियोगिता में जमशेदपुर का प्रतिनिधित्व करेंगे.

क्रार्यक्रम को सफल बनाने में इनका रहा सहयोग

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के उपप्रधानाचार्य फादर दयानिधि, सिस्टर रश्मि, अर्चना, ब्रदर अमलराज, खेल शिक्षक विकास सिंह, सुजीत रजक, तूलिका कोले, सुनीता मांझी, मुक्ति दास का अहम योगदान रहा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही