Search

 
 
 

आदित्यपुर: होल्डिंग टैक्स वृद्धि के खिलाफ नागरिक समन्वय समिति का तीन जुलाई को धरना-प्रदर्शन

 
Adityapur (Sanjeev Mehta): आदित्यपुर स्थित प्रसिद्ध टावर केंद्रीय कार्यालय में नागरिक समन्वय समिति सरायकेला-खरसावां की बैठक समिति के अध्यक्ष प्रसिद्ध नारायण सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई. बैठक में आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में होल्डिंग टैक्स में की गई बेतहाशा वृद्धि पर चर्चा की गई. सभी सदस्यों ने एकमत से इसका विरोध किया. समिति द्वारा यह निर्णय लिया गया कि आगामी तीन जुलाई रविवार को आकाशवाणी चौक पर होल्डिंग टैक्स वृद्धि के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान चलाते हुए धरना-प्रदर्शन किया जाएगा. इसे भी पढ़ें: घाटशिला:">https://lagatar.in/ghatshila-the-youth-of-rajasthan-disappointed-with-the-public-representatives-cleaned-their-own-drain/">घाटशिला:

जनप्रतिनिधियों से मायूस राजस्टेट के युवाओं ने खुद की नाली की सफाई

चंदन सिंह ने ली नागरिक समन्वय समिति की सदस्यता

इसके बाद एक प्रतिनिधिमंडल राज्य के नगर विकास विभाग के सचिव से मिलकर उन्‍हें इस मुद्दे पर नगर निगम वासियों के हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन सौंपेगा. आज की बैठक में समाजसेवी चंदन सिंह ने अपने शुभचिंतकों के साथ नागरिक समन्वय समिति की सदस्यता ग्रहण की. बैठक में मुख्य रूप से समिति के महासचिव कमलेश्वरी पासवान, विमल सिंह, के डी सिंह, निरंजन मिश्रा, मनोज सिंह, जमुनादास, अनिल प्रसाद, गम्हरिया इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, आदित्यपुर इकाई के अध्यक्ष संजय ठाकुर, विश्वजीत मजूमदार महिला कोषांग की अध्यक्ष सुमन राय, नीलम श्रीवास्तव, किरण श्रीवास्तव, पद्मिनी नायक, मधु श्रीवास्तव, मीरा प्रसाद, पूनम देवी, बीना देवी, गंभीर सिंह, रतन सिंह, रतन सोनकर एवं अन्य सदस्य मौजूद थे. इसे भी पढ़ें: 2015">https://lagatar.in/in-11-by-elections-held-since-2015-congress-jmm-made-a-record-of-winning-10-seats-bjp-won-only-1-seat/">2015

से हुए 11 उपचुनावों में कांग्रेस-जेएमएम ने 10 सीट पर जीत का बनाया रिकॉर्ड, सिर्फ 1 सीट जीती बीजेपी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही