Search

 
 
 

Adityapur : एनएसएमसीएच में सिटी स्कैन और मुख्य रिसेप्शन का उद्घाटन

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) :  आदित्यपुर स्थित ईएमसी परिसर में खुले नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (एनएसएमसीएच) में शुक्रवार को सिटी स्कैन और मुख्य रिसेप्शन का उद्घाटन कोल्हान के आयुक्त ने किया है. उद्घाटन के मौके पर आयुक्त हरि कुमार केशरी ने कहा कि जिस व्यवस्था के साथ यह मेडिकल कॉलेज आदित्यपुर में खुला है वह इस औद्योगिक क्षेत्र के लिए वरदान साबित होगा. यहां स्मॉल और मीडियम स्केल के उद्योगों में काम करने वाले लाखों लोग रहते हैं, जिन्हें इसका भरपूर लाभ मिलेगा. इसे भी पढ़ें :  Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-maa-durga-will-sit-in-the-stomach-of-a-65-feet-high-giant-peacock/">Jamshedpur

: 65 फीट ऊंचे विशालकाय मोर के उदर में विराजेंगी मां दुर्गा
मौके पर कॉलेज के चेयरमैन मदन मोहन सिंह ने बताया कि आज हमारे अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट विभाग के सिटी स्कैन की मशीन और मुख्य रिसेप्शन का उद्घाटन हुआ है. यहां 20 विभाग में 70 विशेषज्ञ चिकित्सक योगदान कर चुके हैं. अस्पताल के मैनेजर केके सिंह ने बताया कि अभी अस्पताल खुले 2 माह हुआ है. यहां 100 मरीज ओपीडी में प्रतिदिन आ रहे हैं. ज्यादा मरीज जेनरल मेडिशिन में आ रहे हैं. यह एक स्थापित हॉस्पिटल के रूप में काम करना शुरू हो गया है. यहां कुल 650 बेड स्टॉल्ड हैं. 605 जेनरल और 45 आईसीयू बेड है. इसे भी पढ़ें :  Ghatshila">https://lagatar.in/ghatshila-cleanliness-campaign-conducted-near-gopalpur-shiv-temple/">Ghatshila

  : गोपालपुर शिव मंदिर के समीप चलाया गया स्वच्छता अभियान
कॉलेज का यूजी पोर्टल खुल गया है 2025 से मेडिकल कॉलेज में 150 छात्रों का एडमिशन शुरू हो जाएगा. कॉलेज में सी ब्लॉक निर्माणाधीन है, जिसमें लाइब्रेरी और एकेडमिक सुविधाएं रहेंगी. अस्पताल परिसर में एक मां वैष्णो देवी मां का मंदिर भी प्रस्तावित है. इसे भी पढ़ें :  Adityapur">https://lagatar.in/adityapur-convicted-krishna-gop-shot-youth-in-saldih-death/">Adityapur

: सजायाफ्ता कृष्णा गोप ने सालडीह में युवक को मारी गोली, मौत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही