Search

 
 
 

आदित्यपुर : शहर का पहला नेचुरोपैथी सेंटर खुला, सभी बीमारियों का होगा इलाज

 
  • चिकित्सकों का दावा कोई दवा नहीं है खाना, कोई साइड इफेक्ट नहीं
Adityapur (Sanjeev Mehta) : शहर का पहला नेचुरोपैथी सेंटर आदित्यपुर में खुला है. यहां सभी बीमारियों का इलाज नेचुरल तरीके से होगा. चिकित्सकों का दावा है कि कोई दवा नहीं है खानी, कोई साइड इफेक्ट भी नहीं होगा. सेंटर का नाम आरोग्यम नेचुरोपैथी सेंटर है. इस सेंटर में पतंजलि, योग, आयुर्वेद और पंचकर्म की चिकित्सकों द्वारा इलाज होगा. इसकी जानकारी प्रेस वार्ता में देते हुए डॉ चित्रा सिंह ने बताया कि यहां प्राकृतिक चीजों से सभी बीमारियों का इलाज किया जाएगा. आयुर्वेद, योग और नेचुरोपैथी के माध्यम से इलाज होगा. मौके पर मौजूद एक्यूप्रेशर की डॉ नीरू सिंह ने एक्यूप्रेशर थेरेपी की चिकित्सा के बारे में बताया. उन्होंने निडल्स और प्रेशर दोनों विधियों से इलाज की जानकारी दी. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-devotees-took-a-dip-of-faith-on-makar-sakranti-and-tusu-did-charity/">आदित्यपुर

: मकर सक्रांति और टुसू पर श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी, किया दान पुण्य
उन्होंने बताया कि डायबिटीज, प्रेशर, पाइल्स, घुटने के दर्द, बाल झड़ना, झुर्रियां, त्वचा रोग आदि के लिए यह स्पेशलिस्ट केंद्र होगा. उन्होंने बताया कि पूर्व में देश के लोग इस नेचुरोपैथी इलाज के लिए चाइना, कोरिया, जापान आदि देशों में जाते थे जहां यह ट्रीटमेंट प्रचलित है. संचालक दिलीप कुमार ने बताया कि यहां बीमारियों के थेरेपी के पैकेज बनाए गए हैं जो सस्ते औऱ सुलभ हैं. यह इलाज साइड इफेक्ट फ्री है. इस केंद्र को संचालित करने में संजय कुमार तिवारी, जीतेश कुमार चौधरी, दिलीप कुमार सहयोग कर रहे हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही