Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : सिविल सर्जन ने 'आयुष्मान पखवाड़ा' जागरूकता रथ को दिखाई हरी झंडी

Advertisement
Advertisement
Adityapur (Sanjeev Mehta) : राज्य सरकार के निर्देश पर सरायकेला खरसावां जिला में 21 जुलाई से 04 अगस्त तक "आयुष्मान पखवाड़ा" मनाया जा रहा है. पखवाड़ा के व्यापक प्रचार प्रसार तथा लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से गुरुवार को सदर अस्पताल सरायकेला से एक रथ रवाना किया गया. सिविल सर्जन डॉ विजय कुमार ने इस जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. मौके पर डीपीएम निर्मल कुमार दास, डॉ चन्दन कुमार, अर्चना तिग्गा एवं अन्य चिकित्सक मौजूद थे. सिविल सर्जन ने बताया कि जागरूकता रथ जिले के सभी प्रखंड अंतर्गत विभिन्न ग्राम-पंचायतों में भ्रमण कर योजना अंतर्गत मिलने वाले लाभ एवं योजना से जुड़ने की प्रक्रिया के संबंध मे जानकारी साझा कर लोगों को जागरूक करने का कार्य करेगी. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-several-competitions-organized-on-shravani-festival-in-surya-nursing-college/">चक्रधरपुर

: सूर्या नर्सिंग कॉलेज में श्रावणी महोत्सव पर कई प्रतियोगिता आयोजित

नि:शुल्क बनवा सकते है आयुष्मान कार्ड 

उन्होंने कहा कि "आयुष्मान पखवाड़ा" अभियान के तहत ऐसे लाभार्थियों को चिह्नित किया जाएगा जो आयुष्मान भारत योजना के पात्र हैं, लेकिन अभी तक उनका आयुष्मान कार्ड नहीं बन सका है. पखवाड़ा के दौरान लाभुकों को सूचित करते हुए सहिया और स्वयं सहायता समूह के सदस्यों द्वारा डोर टू डोर सर्वे किया जा रहा है, ताकि शत प्रतिशत योग्य लाभुकों को आयुष्मान कार्ड से जोड़ा जा सके. उन्होंने कहा कि गुलाबी, पीला और हरा राशन कार्डधारी के लाभुक ई-केवाईसी के माध्यम से बिल्कुल नि:शुल्क अपना आयुष्मान कार्ड बना सकते हैं. इस योजना से आच्छादित परिवार एक साल में पांच लाख रुपये तक का बिल्कुल मुफ्त में उपचार सभी निबंधित अस्पतालों में करा सकते हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही