Search

 
 
 

आदित्यपुर : दिव्यांगों को बुलाकर खुद नदारद रहे सिविल सर्जन, नाराज लोगों ने किया प्रदर्शन

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर के विभिन्न बस्तियों से दिव्यांगों को बुलाकर सोमवार सुबह सिविल सर्जन खुद कार्यालय से नदारद रहे. इससे नाराज दिव्यांगों ने सरायकेला स्थित सदर अस्पताल परिसर में प्रदर्शन किया और रोष जताया. जानकारी देते हुए दिव्यांगों ने बताया कि उन्हें सिविल सर्जन कार्यालय में बुलाया गया था, वे सुबह 11 बजे से लेकर 1 बजे तक सिविल सर्जन का इंतजार करते रहे लेकिन वह अपने कार्यालय नहीं पहुंचे. सिविल सर्जन कार्यालय के कर्मचारियों ने सभी को दुसरे दिन समय लेकर आने को कहते हुए वापस लौटा दिया. इस संबंध में जानकारी लेने के लिए सिविल सर्जन विजय कुमार को फोन किया गया लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-shopkeepers-of-gamharia-market-protested-against-fee-hike-shops-kept-closed/">आदित्यपुर

: गम्हरिया बाजार के दुकानदारों ने शुल्क बढ़ोतरी का जताया विरोध, बंद रखी दुकानें
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही