Search

 
 
 

आदित्यपुर : बरसात को लेकर नालों की सफाई शुरू, वार्ड 17 में चल रहा काम

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर नगर निगम के द्वारा बरसात को लेकर नालों की सफाई जोर-शोर से कराई जा रही है. नदी किनारे पड़ने वाले वार्ड 17 में इन दिनों नालों की सफाई चल रही है. बता दें कि नदी में पानी भरने से इस वार्ड के नालों के जरिए शहरी इलाकों में पानी प्रवेश कर जाता है. वहीं रिहायशी ईलाके का पानी का निकास भी अवरुद्ध हो जाता है. इससे घरों में भी पानी प्रवेश कर जाता है और घर की चीजों को नुकसान पहुंचाता है. पिछले साल आये नदी के बाढ़ से वार्ड के तटीय इलाकों में करीब 750 घरों में पानी प्रवेश कर गया था और नुकसान पहुंचाया था. जिन्हें बाढ़ राहत कोष से सरकार को मुआवजा स्वरूप 1800-1800 रुपये देने पड़े थे. इन सारी बातों को देखते हुए नगर निगम इस वार्ड में जोर-शोर से नालों की सफाई करवा रहा है. इसे भी पढ़ें :चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-truck-loaded-with-railway-paint-overturned-driver-injured/">चाकुलिया

: रेलवे के पेंट से लदा ट्रक पलटा, चालक घायल

जियो फाइबर वालों के गड्ढे से लोग परेशान 

[caption id="attachment_680028" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/nali-ki-safai-krte-2-300x286.jpg"

alt="" width="300" height="286" /> जियो फाइबर वालों ने गड्ढे खोदकर छोड़ दिया.[/caption] वार्ड 17 के कई इलाकों में इन दिनों जिओ फाइबर का केबुल डाला जा रहा है. इसको लेकर गड्ढे खोदे गए हैं. इन गड्ढों को 15 दिन से भरा नहीं जा रहा है. इसकी वजह से आम लोगों को परेशानी हो रही है. वार्ड के संजीवनी नर्सिंग होम के सामने ही गड्ढे खोद कर छोड़े गए हैं, इससे मरीजों को वाहन में लाने में परेशानी हो रही है. पूर्व पार्षद नीतू शर्मा ने इसको लेकर जिओ के एरिया मैनेजर से बात की है लेकिन इसके बावजूद अब तक कोई समाधान नहीं हुआ है. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-dilapidated-roads-of-industrial-area-will-be-built-at-a-cost-of-150-crores/">आदित्यपुर

: 150 करोड़ की लागत से बनाई जाएगी औद्योगिक क्षेत्र की जर्जर सड़कों को
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही