Search

 
 
 

आदित्यपुर : प्रखंड कार्यालय परिसर में सीओ ने झाड़ू लगाकर की स्वच्छता पखवाड़ा की शुरुआत

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : गम्हरिया प्रखंड मुख्यालय में शनिवार को स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा शुरू हुआ. पखवाड़ा का शुभारंभ गम्हरिया के अंचल अधिकारी मनोज कुमार ने प्रखंड परिसर में झाड़ू लगाकर किया. उन्होंने बताया कि स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के तहत 16 सितम्बर से 02 अक्टूबर तक प्रखंड के सभी पंचायतों में इसका आयोजन किया जा रहा है. इसके तहत सभी मुखिया, पंचायत सचिव से लेकर आम लोगों की ओर से अपने घर के आसपास साफ-सफाई बनाने की व्यवस्था की जाएगी. उन्होंने कहा कि स्वच्छता का प्रचार-प्रसार कर आम लोगों में जागरूकता लाने का प्रयास भी किया जाएगा. जबकि कांड्रा, गम्हरिया समेत अन्य रेलवे स्टेशन, बस स्टॉप, सार्वजनिक शौचालय, मुख्य चौक चौराहा, पर्यटन स्थल, तथा हाट बाजार में श्रमदान कर स्वच्छता के प्रति लोगों को प्रेरित किया जाएगा. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-the-statue-of-lord-birsa-is-surrounded-by-bushes-in-govindpur-deshua-jahergad/">चाकुलिया

: गोविंदपुर देशुआ जाहेरगाड़ में झाड़ियों से घिरी है भगवान बिरसा की मूर्ति

दो अक्टूबर को होगा पखवाड़ा का समापन

उन्होंने कहा कि विद्यालयों में विभिन्न गतिविधियां आयोजित करने, पंचायतों में जागरूकता रैली, स्वच्छता अभियान चलाकर स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूकता करने का प्रयास किया जाएगा. सीओ ने कहा कि स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा अभियान का समापन आगामी 2 अक्टूबर को होगा. इस मौके पर सीडीपीओ साधना चौधरी, रीता कुमारी, सुनील चौधरी, सीआई मनोज कुमार सिंह, अशोक कुमार सिंह, राजेश्वर पंडित, गदाधर गोप, संदीप कुमार, सिंहराय सोरेन समेत कई प्रखंड व अंचल कर्मी मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही