Search

 
 
 

आदित्यपुर : कोहिनूर स्टील जा रहा कोयला लदा हाइवा बीच सड़क पर पलटा, चालक गंभीर

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : कांड्रा-चौका मार्ग पर लखना सिंह घाटी में सोमवार को एक स्टील कम्पनी का माल ले जा रहा ओवरलोडेड कोयला लदा हाइवा जेएच 05 बी एन 4424 बीच सड़क पर पलट गया. इस दुर्घटना में हाइवा चालक बाल-बाल बच गया. चालक को अंदरुनी चोट लगी है. जिसका इलाज चांडिल के स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है. घटना सुबह करीब 10 बजे की है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वाहन काफी तेज गति से जा रही थी जो घाटी के घुमावदार सड़कों पर अपना नियंत्रण खो बैठी और पलट गई. चालक ने बताया कि वह चांडिल रेलवे यार्ड से कोयला लेकर कोहिनूर स्टील कम्पनी जा रहा था. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-convict-sentenced-to-six-months-in-check-bounce-case/">जमशेदपुर

: चेक बाउंस मामले में दोषी को छह माह की सजा

चौका पुलिस ने चालक को पहुंचाया स्वास्थ्य केन्द्र

मौके पर पहुंची चौका पुलिस ने चालक को चांडिल स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. पुलिस घटना की जांच में जुट गई है. बता दें कि सरायकेला जिले के सभी रोड पर ओवरलोड वाहनों का आवागमन लगातार होता है. जिसपर जिला प्रशासन का अंकुश नहीं है. नतीजा आए दिन सड़क दुर्घटना हो रही है. वहीं दुर्घटना में लोग मर भी रहे हैं जबकि ट्रैफिक पुलिस और विभिन्न थानों की पुलिस केवल दोपहिया वाहनों के हेलमेट जांच में जुटी रहती है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही