Search

 
 
 

आदित्यपुर : वर्षों से रिक्त पड़े जिला सैन्य पदाधिकारी पद पर कर्नल किशोर सिंह की हुई नियुक्ति

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : वर्षों से रिक्त पड़े चाईबासा के सैन्य पदाधिकारी पद पर झारखंड सरकार ने कर्नल किशोर सिंह को जिला सैन्य पदाधिकारी नियुक्त किया है. भूतपूर्व सैनिक कल्याण संघ के सचिव भूषण सिंह ने बताया कि कई वर्षों से जिला सैन्य पदाधिकारी का पद रिक्त था. जिसके वजह से पूर्व सैनिकों के कल्याण के लिए होनेवाले कार्य ठप पड़े थे, जिसमें अब तेजी आएगी. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-preparation-to-release-water-from-gajia-barrage-from-june-2023-water-resources-secretary-will-come-to-review-on-january-11/">आदित्यपुर

: जून 2023 से गजिया बराज से पानी छोड़ने की है तैयारी, 11 जनवरी को रिव्यू करने आएंगे जल संसाधन सचिव

पूर्व सैनिक समस्याओं को जिला सैन्य पदाधिकारी के समक्ष रख सकेंगे

उन्होंने बताया कि कोल्हान के तीनों जिले के लिए चाईबासा में ही पूर्व से जिला सैन्य पदाधिकारी नियुक्त होते रहे हैं जो कोल्हान के तीनों जिले के वर्तमान और पूर्व सैनिकों के कल्याण संबंधी कार्य करते हैं. कर्नल किशोर सिंह सेवानिवृत्त होने के बाद जमशेदपुर में निवास कर रहे हैं, उनकी प्रतिनियुक्ति कर झारखंड सरकार ने सैनिकों के वर्षों से बंद कल्याण के द्वार खोल दिये हैं. अब पूर्व सैनिक अपनी समस्याओं को उचित प्लेटफॉर्म तक अपने जिला सैन्य पदाधिकारी के माध्यम से पहुंचा सकेंगे. इसे भी पढ़ें :रीजीजू">https://lagatar.in/rijiju-lays-foundation-stone-of-dalai-lama-center-for-tibetan-and-indian-ancient-wisdom-at-bodh-gaya/">रीजीजू

ने बोधगया में दलाई लामा सेंटर फॉर तिब्बतन एंड इंडियन एंशियंट विजडम की नींव रखी
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही