Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर: पर्यावरण मैदान संरक्षण समिति के बैनर तले जागृति खेल मैदान बचाने कॉलोनीवासी हुए एकजुट

Advertisement
Advertisement
Adityapur :  जागृति खेल मैदान बचाने को अब कॉलोनीवासी एकजुट हो गए हैं. रविवार को पर्यावरण मैदान संरक्षण समिति के बैनर तले कॉलोनीवासियों ने मैदान बचाने को बैठक कर रणनीति बनाई है. बैठक की अध्यक्षता महिला नेत्री शारदा देवी ने की. बैठक में जागृति मैदान को लेकर आवास बोर्ड द्वारा तैयार की गई टाउन प्लान के नक्शे पर विमर्श किया गया. जिसमें इस मैदान में पेट्रोल पंप, पोस्ट ऑफिस, थाना, कम्युनिटी सेंटर और दो छोटे ऑफिस बनाने का प्रस्ताव है. लेकिन इस मैदान से एक किलोमीटर की दूरी पर पेट्रोल पंप, पोस्ट ऑफिस, थाना आदि मौजूद है. इसलिये आवास बोर्ड 1978 के टाउन प्लान के प्रस्तावित प्लान को रद्द कर जनहित में इस जमीन पर खेल मैदान बनाने की स्वीकृति प्रदान करे. इसे भी पढ़ें: मुकेश">https://lagatar.in/mukesh-ambanis-reliance-takes-over-operations-of-big-bazaar-stores-employees-get-job-offers/">मुकेश

अंबानी की रिलायंस ने Big Bazaar Stores के ऑपरेशन्स हाथ में लिये, कर्मचारियों को मिला नौकरी का ऑफर  

खेल मैदान के लिये कोई जमीन नहीं

बैठक में कहा गया कि वैसे भी करीब 150 एकड़ में बसी 1000 परिवारों के लिये आदित्यपुर-2 कॉलोनी में आवास बोर्ड ने महज एसएन हाई स्कूल का छोटा सा मैदान दे रखा है. वहीं आदित्यपुर-1 के 200 एकड़ में बसी कॉलोनी के 2000 परिवारों के लिये रत्ती भर भी जमीन खेल मैदान के लिए नहीं छोड़ी है. बैठक के दौरान समिति के संयोजक अधिवक्ता ओमप्रकाश ने कहा कि वैसे भी आवास बोर्ड कम्युनिटी सेंटर की जमीन न तो बेच सकती है न ही कोई ऑफिस बनवा सकती है, इस संबंध में हाई कोर्ट का स्पष्ट निर्देश है, यदि आवास बोर्ड खेल का मैदान नहीं छोड़ती है तो समिति जनहित याचिका दायर करेगी.

बैठक में यह थे उपस्थित

[caption id="attachment_255826" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/02/27fjsr12-1.jpg"

alt="" width="600" height="216" /> खेल का मैदान बचाने को एकजुट आदित्यपुर-2 के कॉलोनीवासी.[/caption] कॉलोनी के महिलाओं ने कहा कॉलोनी के 50 से अधिक वरिष्ठ नागरिक सुबह शाम टहलने मैदान के अभाव में रेलवे स्टेशन जाते हैं, और जान जोखिम में डाल प्लेटफॉर्म पर टहलते हैं. बैठक में सुबोध शरण, गायत्री देवी, रेखा प्रसाद, नीलू झा, प्रभा सिंह, संध्या शर्मा, कुमुद सिंह, सोनी कुमारी, पूनम देवी, मनमोहन सिंह, आरएन शर्मा, सुरेश मोहन प्रसाद, आशीष दत्ता, अरुण सिंह, रविशंकर झा, ओम प्रकाश सिंह, राजीव प्रधान आदि मौजूद थे. इसे भी पढ़ें: बस्ती">https://lagatar.in/modis-attack-on-the-opposition-in-bastis-rally-said-difference-between-family-bhakti-and-patriotism-it-is-not-good-for-the-country-from-the-familyists/">बस्ती

की रैली में मोदी का विपक्ष पर हमला, कहा, परिवारभक्ति और राष्ट्रभक्ति में अंतर, परिवारवादियों से देश का भला नहीं  
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही