Search

 
 
 

आदित्यपुर : जुस्को की परिसंपत्तियों का आकलन कर राजस्व वसूली के लिए कमेटी गठित

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में जुस्को की परिसंपत्तियों का आकलन कर राजस्व वसूली करने के लिए प्रशासक गिरिजा शंकर प्रसाद ने सहायक प्रशासक शम्भू प्रसाद कुशवाहा के नेतृत्व में एक जांच टीम गठित की है. जो नगर निगम क्षेत्र में जुस्को द्वारा बिछाए गए केबल की जाल, विद्युत सब स्टेशन, पोल, ट्रांसफार्मर आदि की गणना कर उसका आकलन कर राजस्व का आकलन करेगी. जांच टीम में राजस्व संग्रह करने वाली एजेंसी स्पैरो टेक के साथ जुस्को की टीम भी शामिल की गई है. गठित जांच दल में अध्यक्ष शम्भू प्रसाद कुशवाहा के साथ सदस्य के रूप में नगर प्रबंधक देवाशीष प्रधान, जुस्को के सीनियर मैनेजर एमपी वर्मा और सुमित रंजन सिन्हा, सहयोगी के रूप में अनूप कुमार मिश्रा, प्लम्बर तेज नारायण, स्पैरो टेक के दीप नारायण दास और अनूप कुमार और पीएमयू अनिकेत कुमार शामिल हैं. इसे भी पढ़ें :मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-teenager-serious-due-to-snakebite-undergoing-treatment/">मनोहरपुर

: सर्पदंश से किशोर गंभीर, इलाजरत
[wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही