Search

 
 
 

Adityapur : घर घर कचरा उठाव बंद होने से आम जनता त्रस्त : सतीश शर्मा

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में पिछले कई दिनों से घर घर कचरा उठाव नहीं होने से भाजपा नेता सतीश शर्मा ने महामारी फैलने की आशंका जाहिर की है. सतीश शर्मा ने कहा कि बरसात के मौसम में ऐसे ही कई मौसमी बीमारियों फैलने लगती है, उसपर आदित्यपुर नगर निगम द्वारा कचरा उठाव नहीं करने से पूरे निगम क्षेत्र की जनता गंदगी से त्रस्त है. कचरा उठाव नहीं होने से आम जनता कचरे को इधर उधर फेंकने को विवश है. जिसके कारण निगम के हर क्षेत्र में बदबूदार कचड़े का अंबार लग गया है जो अपने आप महामारी को आमंत्रित कर रहा है. यह समस्या पिछले कई महीनों से बार-बार उत्पन्न हो रही है. लेकिन नगर निगम के पदाधिकारी एजेंसी को दोषी ठहराते हुए अपना पल्ला झाड़ लेते हैं. ऊपर से एजेंसी द्वारा कचरा उठाव के एवज में घर घर जाकर 80 रुपये वसूले जा रहे हैं. दूसरी ओर स्ट्रीट लाइट का मेंटेंनेस भी पिछले कई दिनों से बंद पड़ा है जिससे कई क्षेत्र शाम ढलते ही अंधेर नगरी बन जाता है. अंधेरे का लाभ चोरी एवं नशा करने वाले खूब उठा रहे हैं. इसे भी पढ़ें : Adityapur">https://lagatar.in/adityapur-anurag-jaiswal-made-district-president-of-bjp-yuva-morcha-seraikela/">Adityapur

: भाजपा युवा मोर्चा सरायकेला के जिला अध्यक्ष बनाए गए अनुराग जायसवाल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही