Search

 
 
 

Adityapur : सरायकेला, खरसावां और ईचागढ़ से भी चुनाव लड़ने को कांग्रेस नेताओं में लगी होड़

 
बिशु हेम्ब्रम, मोहन सिंह सरदार, लक्ष्मी सरदार, छोटराय किस्कू, कृष्णा चन्द्र टुडू, दुर्योधन गोप, राणा सिंह उर्फ हरेंद्र प्रताप सिंह, ऋषि मिश्रा, होनी सिंह मुंडा और मुबारक मोमिन ने पेश की दावेदारी
Adityapur (Sanjeev Mehta) : सरायकेला जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी के संभावित प्रत्याशियों ने कार्यकारी जिलाध्यक्ष अम्बुज कुमार के समक्ष दावेदारी पेश की है. सरायकेला विधानसभा क्षेत्र से पूर्व जिलाध्यक्ष बिशु हेंब्रम और मोहन सिंह सरदार ने दावा किया है. खरसावां विधानसभा क्षेत्र से जिला परिषद सदस्य लक्ष्मी सरदार, प्रदेश कांग्रेस सचिव छोटराय किस्कू, जिला कांग्रेस महासचिव कृष्णा चन्द्र टुडू ने दावेदारी की है. ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र से दुर्योधन गोप, राणा सिंह उर्फ हरेंद्र प्रताप सिंह, ऋषि मिश्रा, पूर्व मुखिया होनी सिंह मुंडा और मुबारक मोमिन ने दावेदारी की है. बता दें कि सभी दावेदारों ने जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी जिला अध्यक्ष अंबुज कुमार के पास अपना-अपना बायोडाटा समर्पित किया है. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-dr-ajay-claimed-from-jamshedpur-east-and-dharmendra-sonkar-from-west/">Jamshedpur

: डॉ. अजय ने जमशेदपुर पूर्वी व धर्मेंद्र सोनकर ने पश्चिमी से किया दावा
अंबुज कुमार ने बताया कि झारखंड कांग्रेस ने जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने हेतु तैयारी का निर्देश जिला कांग्रेस कमेटी को दिया है. उसी के आलोक में पार्टी से जुड़े लोग बढ़ चढ़ कर दावेदारी पेश कर रहे हैं. तीनों विधानसभा क्षेत्र से कई प्रमुख लोगों ने अपना-अपना बायोडाटा आज उनके पास जमा किया है. जिला कांग्रेस कमेटी उपरोक्त नामों को अपनी अनुशंसा के साथ प्रदेश कांग्रेस कमेटी को भेजेगी. अंबुज कुमार ने कहा की तीनों विधानसभा सीट से चुनाव लडने के लिये जिला कांग्रेस कमेटी सरायकेला-खरसावां की तैयारी पुख्ता है. अभी कई और नाम दावेदारों की सूची में जुड़ने की संभावना है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही