Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर: अवैध ईंट भट्ठा चलाने व मिट्टी काटकर पर्यावरण को खतरा पहुंचाने की शिकायत, जांच के आदेश

Advertisement
Advertisement
Adityapur :  आदित्यपुर-2 के ट्रांसपोर्ट कॉलोनी के नदी किनारे अवैध ईंट भट्ठा चलाने व मिट्टी काटकर पर्यावरण को खतरा पहुंचाने की शिकायत सरायकेला-खरसावां जिला के डीसी और एसडीएम से की है. जिला प्रशासन की ओर से एसडीएम ने इस संबंध में जांच के आदेश देने की बात कही है. एसडीएम राम कृष्ण कुमार ने कहा कि यह मामला प्रदूषण नियंत्रण पर्षद का है उन्हें भी इस शिकायत की प्रतिलिपि भेजी जा रही है जो मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करेंगे. इसे भी पढ़ें:  जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-sonaris-youth-raped-a-minor-of-bagbera/">जमशेदपुर

: बागबेड़ा की नाबालिग से सोनारी के युवक ने किया दुष्कर्म

सरकारी भूमि पर कब्‍जा कर बेचने का भी आरोप

शिकायतकर्ता मुरारी सिंह नामक व्यक्ति ने ने पत्र में लिखा है कि कुलुपटांगा मौजा के खाता संख्या 81, प्लॉट संख्या 743 जो सरकारी जमीन है और नदी किनारे अवस्थित है. इस प्‍लॉट पर अवैध मिट्टी खनन कर अवैध रूप से ईंट भट्ठा चलाया जा रहा है. इस मिट्टी कटाव से बगल की रिहायशी इलाकों समेत बड़ी आबादी पर बाढ़ का खतरा बढ़ता जा रहा है. साथ ही आसपास की सरकारी भूमि को कब्जा कर पांच लाख रुपये कट्ठा बेचा भी जा रहा है.

जांच होगी तो सारा कुछ स्पष्ट हो जाएगा: मुन्ना शर्मा

इस संबंध में ईंट भट्ठा मालिक व कांग्रेस नेता मुन्ना शर्मा ने दावा किया कि 15 साल से वैध रूप से वह लीज की जमीन पर भट्ठा चला रहे हैं.  जहां तक नदी किनारे की मिट्टी कटाव की बात है तो वे ऐसा करने से दूसरों को रोकते रहे हैं. कुछ लोग नदी किनारे की मिट्टी काटकर बेचने का धंधा करना चाहते हैं, जबकि इसे रोका नहीं गया तो उनका भट्ठा क्षतिग्रस्त हो सकता है. उन्होंने कहा कि उन्होंने मिट्टी काटने से रोका तो उल्टा उनके खिलाफ ही झूठी शिकायत कर दी गई है. जांच होगी तो सारा कुछ स्पष्ट हो जाएगा. इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-sexual-abuse-in-birsanagar-for-a-month-on-the-pretext-of-marriage-fir-on-retraction/">जमशेदपुर

: बिरसानगर में शादी का झांसा देकर एक माह तक किया यौन शोषण, मुकरने पर एफआइआर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही