Search

 
 
 

Adityapur : आरआईटी थाना में जासूसी करने की शिकायत

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : आसंगी बस्ती, आदित्यपुर स्थित प्लेटिना ड्रीम सिटी (फेज-01) निवासी डॉ. हरि मोहन प्रसाद सिन्हा ने प्लेटिना ड्रीम सिटी (फेज-02) निवासी रुपेश शुक्ला के विरुद्ध अपने घर की जासूसी करने का आरोप लगाया है. इस संबंध में डॉ. सिन्हा ने रुपेश शुक्ला के विरुद्ध आरआईटी थाना में लिखित शिकायत की है. इसमें उचित कार्रवाई करने का अनुरोध किया गया है. शिकायत पत्र में रुपेश शुक्ला के पर डॉ. सिन्हा के फ्लैट की जासूसी करने तथा फ्लैट की तस्वीर खींचकर उसे सोसायटी के व्हाट्सएप ग्रुप में डालकर सार्वजनिक करने, दुष्प्रचार करने और सोसायटी का माहौल खराब करने का आरोप भी लगाया गया है. पत्र में इस बात का भी उल्लेख है कि संबंधित व्यक्ति के द्वारा कई बार उनके साथ गाली-गलौज भी की गयी है. सोसाइटी में कई बार इस बात को लेकर झड़प भी हो चुकी है. आरआईटी पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. इसे भी पढ़ें : Adityapur">https://lagatar.in/adityapur-if-bjp-government-comes-civic-elections-will-be-held-soon-women-will-get-respect-suryavanshi/">Adityapur

  : भाजपा की सरकार आई तो निकाय चुनाव शीघ्र, महिलाओं को मिलेगा सम्मान – सूर्यवंशी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही