Search

 
 
 

आदित्यपुर : केंद्रीय राज्य मंत्री से जिंदल व सापुरजी के गुणवत्ताहीन कार्य की शिकायत

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : भाजपा नेता राकेश रमन सोमवार को नई दिल्ली में नगर विकास एवं आवास विभाग के केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर से मुलाकात किये. राकेश रमन उन्हें आदित्यपुर नगर निगम में चल रहे हर घर पेयजल योजना के बारे में जानकारी दी. उन्हें बताया कि किस तरह जलापूर्ति का कार्य कर रही एजेंसी जिंदल पावर द्वारा निर्माण कार्य में लापरवाही बरती जा रही है. केंद्रीय राज्य मंत्री को बताया कि एजेंसी बेवजह कार्य को पुरा करने में विलंब कर रही है जबकि आदित्यपुर में पेयजलापूर्ति के लिए हाहाकार मचा हुआ है. इसके साथ ही केंद्रीय राज्य मंत्री को सीवरेज का कार्य कर रहे सापुरजी पालमजी की भी शिकायत की गई. जिसके द्वारा सीवरेज का गुणवत्ताहीन कार्य किया जा रहा है. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-looted-mobile-of-modern-power-plant-worker-recovered-two-arrested/">आदित्यपुर

: आधुनिक पावर प्लांट कर्मी का लूटा गया मोबाइल बरामद, दो गिरफ्तार

निजी सचिव को अपर नगर आयुक्त से बात कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने का दिया आदेश

केंद्रीय राज्य मंत्री को दोनों एजेंसियों द्वारा गुणवत्ताहीन एवं विलम्ब से निर्माण कार्य करने की शिकायत की और उनके त्रुटियों से उन्हें अवगत कराया. केंद्रीय राज्य मंत्री ने मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित रिपोर्ट लेने के लिए अपने अतिरिक्त निजी सचिव को आदित्यपुर नगर निगम के अपर नगर आयुक्त से तुरंत बात कर प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने का आदेश दिया. अतिरिक्त निजी सचिव गोविंद रावत ने तत्काल रांची में केंद्रीय योजना का कार्य देख रहे पदाधिकारी एवं आदित्यपुर अपर नगर आयुक्त से बात की और उन्हें युद्ध स्तर पर कार्य सम्पन्न कराकर हर घर पेयजल योजना एवं सीवरेज योजना को जनहित में धरातल पर लाने का आदेश दिए हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही