Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : पूर्व भाजपा नेता गंगा प्रसाद शर्मा की स्थिति नाजुक, कोलकाता रेफर

Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर निवासी और पिछड़ा वर्ग संघर्ष समिति के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष गंगा प्रसाद शर्मा की स्थिति नाजुक है. उन्हें टीएमएच अस्पताल प्रबंधन ने बेहतर इलाज के लिए फोर्टिस अस्पताल कोलकाता रेफर कर दिया है. उन्हें शनिवार देर शाम कोलकाता ले जाया गया है. बता दें कि पिछड़ा वर्ग संघर्ष समिति के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष और  पूर्व भाजपा नेता गंगा प्रसाद शर्मा को गुरुवार की देर शाम ब्रेन स्ट्रोक आने के बाद टीएमएच में भर्ती कराया गया था. जहां वे जिंदगी और मौत से जूझ रहे थे. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-three-day-akhand-harinam-sankirtan-concludes-in-devaltand/">चांडिल

: देवलटांड में तीन दिवसीय अखंड हरिनाम संकीर्तन का हुआ समापन
बता दें कि गंगा शर्मा कोल्हान सहित झारखंड के शीर्ष भाजपा नेताओं में शामिल रहे हैं. उनके पुत्र संजय शर्मा ने बताया कि गुरुवार की देर शाम आदित्यपुर में उन्हें अचानक ब्रेन स्ट्रोक आया था जिसके बाद तत्काल उन्हें टीएमएच में भर्ती कराया गया था. लेकिन 72 घंटे बाद भी स्थिति में सुधार नहीं होने पर आज उन्हें बेहतर इलाज के लिए कोलकाता रेफर किया गया है. बता दें कि गंगा प्रसाद शर्मा एक समाजसेवी व्यक्तित्व के धनी के साथ कुशल उद्यमी भी हैं. वे जमशेदपुर विश्वकर्मा समाज के संरक्षक भी हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही