Search

 
 
 

आदित्यपुर : वन विभाग से मिला सशर्त एनओसी, बगैर पेड़ काटे सपड़ा ट्रीटमेंट प्लांट का कार्य शुरू करने की अनुमति

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर वृहत जलापूर्ति योजना के लिए एक गुड न्यूज है. सपड़ा में प्रस्तावित 60 एमजीडी क्षमता वाले वाटर ट्रीटमेंट प्लांट निर्माण के लिए वन विभाग ने सशर्त एनओसी दी है. वन विभाग ने वहां पेड़ काटने की जगह छोड़ कर सपड़ा ट्रीटमेंट प्लांट का कार्य शुरू करने की अनुमति दे दी है. वन विभाग ने अभी 2000 पेड़ काटने और लगाने के मामले को विचाराधीन रखा है. बता दें कि जलापूर्ति योजना का सबसे महत्वपूर्ण पार्ट वाटर ट्रीटमेंट प्लांट है, जो दो जगहों पर सपड़ा में 60 एमजीडी और सीतारामपुर में 30 एमजीडी क्षमता का प्रस्तावित है. इस योजना में दोनों ही जगहों पर वन विभाग से एनओसी मिलने के इंतजार में योजना दो साल से अटकी पड़ी है. इसे भी पढ़ें :बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragoda-kanwariyas-performed-jalabhishek-in-the-mythological-shiva-temple-chitreshwar/">बहरागोड़ा

: पौराणिक शिव मंदिर चित्रेश्वर में कांवरियों ने किया जलाभिषेक

जमीन के बदले जमीन नीमडीह में सरकारी भूमि हस्तांतरित की जा चुकी है

इसकी जानकारी देते हुए जलापूर्ति योजना का कार्य देख रहे सिटी मैनेजर और नोडल अधिकारी अजय कुमार ने बताया कि वन विभाग ने थर्ड स्टेज की एनओसी सशर्त दे दी है. इससे रुके पड़े कार्य अब शुरू हो जाएंगे. केवल पेड़ काटने की अनुमति नहीं मिली है. उन्होंने बताया कि वन विभाग को जमीन के बदले जमीन नीमडीह में 35 एकड़ सरकारी भूमि हस्तांतरित की जा चुकी है जहां पौधरोपण भी कराया गया है, बावजूद इसके वन विभाग यहां पेड़ काटने की अनुमति नहीं दे रही है. एनओसी दी है तो केवल बगैर पेड़ काटे कार्य शुरू करने की. नोडल अधिकारी अजय कुमार बताते हैं कि बगैर एनओसी पाइप लाइन बिछाने के एवज में वन विभाग ने जेसीबी जब्त कर 15 लाख रुपये जुर्माना वसूल चुकी है, उपर से न्यायालय में केस भी चल रहा है. ऐसी परिस्थिति में योजना को शीघ्र पूरी करने की जद्दोजहद जारी है. बता दें कि जलापूर्ति और सीवरेज योजना में लेटलतीफी को लेकर जन कल्याण मोर्चा ने हाई कोर्ट में जनहित याचिका दायर कर दी है. ऐसे में अब इस योजना को शीघ्र पूरी करना एजेंसी की मजबूरी भी हो गई है. इसे भी पढ़ें :बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragoda-kanwariyas-performed-jalabhishek-in-the-mythological-shiva-temple-chitreshwar/">बहरागोड़ा

: पौराणिक शिव मंदिर चित्रेश्वर में कांवरियों ने किया जलाभिषेक

 जलापूर्ति योजना की प्रगति एक नजर में

एजेंसी - जिंदल पावर कुल राशि - 398 करोड़ रुपये पाइप लाइन - 482 किलोमीटर, अभी 422 किलोमीटर बिछी है, 60 किलोमीटर वन भूमि में एनओसी के बगैर पाइप लाइन नहीं बिछ पाई है. जल मीनार - 11 बनने हैं. 10 का कार्य प्रगति पर है. एक जलमीनार वन विभाग की एनओसी की वजह से अटकी है. वाटर कनेक्शन - 18 हजार परिवारों को मीटर सहित कनेक्शन दी जा चुकी है. जबकि इस योजना के तहत आदित्यपुर के 55 हजार परिवरों को निःशुल्क मीटर सहित वाटर कनेक्शन देना है. इसे भी पढ़ें :किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-elephants-created-havoc-for-three-and-a-half-hours-many-vehicles-stood-on-the-roads/">किरीबुरु

: हाथियों ने साढ़े तीन घंटे तक मचाया उत्पात, कई वाहन सड़कों पर खड़े रहे
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही