Adityapur (Sanjeev Mehta) : भाजपा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य डॉक्टर जटा शंकर पांडे ने भाजपा के सभी राष्ट्रीय पदाधिकारियों को अपनी शुभकामनायें दी है. साथ ही पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा को संतुलित टीम बनाने के लिए बधाई दी है. उन्होंने विशेष रूप से झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, झारखंड प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी को पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तथा आशा लकड़ा को राष्ट्रीय मंत्री बनाये जाने पर बधाई दी है. उन्होंने कहा है कि हमें पूरा विश्वास है कि इनके नेतृत्व में पार्टी बहुत ही उन्नति करेगी. उन्होंने देश ही नहीं झारखंड प्रदेश में भी भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने की बात कही है. इसे भी पढ़ें :मुसाबनी">https://lagatar.in/musabani-mla-inaugurated-the-skill-development-center/">मुसाबनी
: कौशल विकास केंद्र का विधायक ने किया उद्घाटन [wpse_comments_template]
आदित्यपुर : संतुलित टीम बनाने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष को बधाई - पांडेय

Leave a Comment