Search

आदित्यपुर : कांग्रेस ने नुक्कड़ सभा कर केंद्र सरकार की खामियां गिनाईं

Adityapur (Sanjeev Mehta) : कांग्रेस के कार्यकारी जिला अध्यक्ष अंबुज कुमार के नेतृत्व में बुधवार की देर शाम आदित्यपुर-2 के रोड नंबर-4 में गायत्री शिक्षा निकेतन स्कूल के सामने नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया. इसमें शामिल कांग्रेसी नेता मोदी सरकार पर जमकर बरसे. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अंबुज कुमार ने कहा कि मोदी सरकार ने अपने मित्र अदानी को 20 हजार करोड़ काला धन के रूप में विदेशी कंपनियों के माध्यम से निवेश हेतु प्रदान करके इस राष्ट्र के साथ विश्वासघात किया है. इसकी विस्तृत जांच जेपीसी के माध्यम से होनी चाहिए. मोदी सरकार जब तक जांच नहीं बिठाती है तब तक आंदोलन जारी रहेगा. इसे भी पढ़ें : मझगांव">https://lagatar.in/mazgaon-sixth-anniversary-of-mahaprabhu-jagannath-temple-celebrated-in-chhotarayakaman/">मझगांव

: छोटारायकमन में महाप्रभु जगन्नाथ मंदिर का मनाया गया छठा वर्षगांठ

काफी संख्या में कांग्रेसी रहे मौजूद

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश सचिव सुरेशधारी ने कहा कि आज देश के अंदर राष्ट्रीय संपत्तियों को लूटने की होड़ मची हुई है. यह मोदी सरकार का अमृत काल नहीं बल्कि लूट का मित्र काल चल रहा है. कार्यक्रम को जगदीश नारायण चौबे, महासचिव रामा शंकर पांडे, खिरोद सरदार, मुकेश श्रीवास्तव, होपना हेंब्रम, रानी कालुंदिया, जमील अशरफ, बब्बन, आदि ने संबोधित किया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp