Search

 
 
 

आदित्यपुर : कांग्रेस जिला कमेटी ने खरसावां विस क्षेत्र में निकाली गौरव यात्रा

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : सरायकेला-खरसावां जिला कांग्रेस कमेटी ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आजादी के 75वें वर्षगांठ के अवसर पर खरसावां विधानसभा क्षेत्र से मंगलवार को गौरव यात्रा प्रारंभ की. खरसावां विधानसभा क्षेत्र के करीब 25 गांवों का दौरा जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों के द्वारा पदयात्रा के माध्यम से किया गया. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-congresss-gaurav-yatra-begins-today-on-the-75th-anniversary-of-independence/">चाईबासा

: आजादी के 75 वीं वर्षगांठ पर कांग्रेस की गौरव यात्रा आज से शुरू

कार्यक्रम में ये हुए शामिल

कार्यक्रम में आदित्यपुर से अंबुज कुमार के साथ प्रबुद्ध कांग्रेस जनों ने हिस्सा लिया. जिसमें जगदीश नारायण चौबे, सुरेश धारी, समरेंद्र नाथ तिवारी, सुनील सिंह, कुणाल राय, संदीप गोप, सिद्धेश्वर उपाध्याय समेत दर्जनों कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया. कार्यक्रम का नेतृत्व जिला अध्यक्ष छोटेराय किस्कु ने किया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही