Search

आदित्यपुर : कांग्रेस नेत्री अनामिका सरकार को पार्टी ने छह साल के लिए किया निलंबित

Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर की कांग्रेस नेत्री अनामिका सरकार को पार्टी ने छह साल के लिए किया निलंबित कर दिया है. यह निष्कासन जिलाध्यक्ष बिशु हेम्ब्रम ने किया है. इनपर कार्यकारी जिलाध्यक्ष के पोस्टर पर कालिख पोतकर वीडियो वायरल करने का गंभीर आरोप था. जिसको लेकर इन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था जिसका इन्होंने तयशुदा समय मे जवाब नहीं दिया था. बता दें कि बीते 19 दिसंबर को कांग्रेस नेत्री अनामिका सरकार ने भारत जोड़ो यात्रा के प्रचार प्रसार हेतु लगाए गए पोस्टर पर एवं जिला कांग्रेस कमेटी सरायकेला के कार्यकारी अध्यक्ष अम्बुज कुमार के पोस्टर में लगे तस्वीर पर कालिख पोता था और एक वीडियो बनाकर वायरल किया था. इसे भी पढ़ें : राष्ट्रपति">https://lagatar.in/kunal-shadangi-met-the-president-urged-to-take-initiative-on-6-matters/">राष्ट्रपति

से मिले कुणाल षाड़ंगी, 6 मामलों पर पहल करने का किया आग्रह
इतना ही नहीं अनामिका सरकार ने प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर के खिलाफ सोशल मीडिया पर टिप्पणी भी की थी. इसको लेकर पार्टी नेतृत्व ने मामले पर संज्ञान लेते हुए कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए 7 दिनों के भीतर उनका जवाब मांगा था. माना जा रहा है कि अनामिका सरकार के खिलाफ इसी बात को लेकर पार्टी ने कड़े कदम उठाए हैं., अनामिका सरकार पर मंत्री बन्ना गुप्ता के नाम पर भयादोहन के भी आरोप लगे थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp