Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : अडानी ग्रुप को दिए ऋण की जांच की मांग को लेकर एसबीआई बैंक के समक्ष कांग्रेस का प्रदर्शन

Adityapur (Sanjeev Mehta) : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार सोमवार को आदित्यपुर आकाशवाणी चौक के निकट वैदेही भवन स्थित एसबीआई एवं पीएनबी बैंक के समक्ष जिला कांग्रेस कमेटी ने सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया. कांग्रेस जिला कमेटी के कार्यकारी जिलाध्यक्ष अम्बुज कुमार ने बताया कि आज अडानी ग्रुप को दिए ऋण की जांच की मांग को लेकर एसबीआई बैंक के समक्ष प्रदर्शन किया जा रहा है. इसे भी पढ़ें : बाबूलाल">https://lagatar.in/babulals-demand-from-cm-suspend-rajeev-arun-ekka-and-prosecute/">बाबूलाल

की CM से मांग – राजीव अरूण एक्का को निलंबित कर मुकदमा चलायें

प्रदर्शन में ये लोग हुए शामिल

प्रदर्शन में वरिष्ठ कांग्रेसी, प्रदेश प्रतिनिधिगण, प्रदेश पदाधिकारीगण और प्रखंड कांग्रेस कमेटी के सदस्य मौजूद रहे. कार्यक्रम में कांग्रेस के साथ इंटक, कामगार कांग्रेस, अल्पसंख्यक कांग्रेस, आदिवासी कांग्रेस के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी गण और मंच मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी भी शामिल रहे. प्रदर्शन कार्यक्रम में प्रदेश सचिव सुरेश धारी, गंभीर सिंह, समरेंद्र नाथ तिवारी, ऋषि मिश्रा, रामाशंकर पांडेय, प्रिंस सिंह, कुंवर सुनील सिंह समेत कई कांग्रेस नेता शामिल रहे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही